spot_img

BREAKING: Muzaffarpur में Police Officer Suspended – जानें पूरा मामला!

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर | पानापुर करियात ओपी थाना अध्यक्ष राजबल्लभ यादव को एक युवक की पिटाई करना महंगा पड़ गया। मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) विद्यासागर ने एक्शन लेते हुए थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

बीते दिनों पीड़ित युवक अपनी मां के साथ पूर्व मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार के बीबीगंज स्थित आवास पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था।

- Advertisement -
  • युवक ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष राजबल्लभ यादव ने उसे बेरहमी से पीटा।
  • इस पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने पुलिस के आला अधिकारियों को फोन कर थानेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया।

पुलिस प्रशासन का सख्त रुख

ग्रामीण एसपी ने कहा

किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी द्वारा कानून से बाहर जाकर की गई कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने सभी थानेदारों को जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और कानून के दायरे में रहकर कार्य करने की सख्त हिदायत दी।


अब आगे क्या?

थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद इस मामले की जांच जारी है। सूत्रों के मुताबिक, यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस प्रशासन में हलचल मची हुई है, और लोगों में भी इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अररिया में 6 साल की मासूम से हैवानियत! बिस्कुट का प्रलोभन देकर पड़ोसी ले गया खेत- किया दुष्कर्म

Bihar Child Rape: बिहार के अररिया में 6 साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने बिस्कुट का लालच देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। #BiharCrime,#ArariaNews,#ChildSafety

राहुल गांधी पर चिराग पासवान का सीधा वार: ‘2034 तक कांग्रेस सत्ता में नहीं, UP में भी लड़ेगी LJP’

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अपनी पार्टी के लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते ह #BiharPolitics,#ChiragPaswan,#UPAssemblyElections

Bhagalpur Accident भागलपुर में कोहराम! इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत, बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्त तड़प रहे अस्पताल में

Bhagalpur Accident: भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, जहां एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 10वीं के छात्र पीयूष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जो अपने घर का इकल #BhagalpurAccident,#BiharNews,#RoadSafety

Darbhanga Crime दरभंगा में चौंकाने वाली ठगी: भीड़ का डर दिखाकर महिला से उड़ा ले गए सोने की चेन, पुलिस हैरान! | पढ़िए –...

Darbhanga Crime: दरभंगा में शातिर ठगों ने भीड़भाड़ का डर दिखाकर एक महिला से सोने की चेन ठग ली। नकली चेन थमाकर असली चुराई। पुलिस बिना आवेदन के ही जांच में जुटी है। #DarbhangaCrime,#GoldChainScam,#BiharPolice