spot_img

मधुबनी के राजनगर में कार्यरत दरभंगा हायाघाट के रहने वाले रेलवे के गेटमैन रंजीत पासवान की निर्मम हत्या, ट्रैक पर फेंकी मिली लाश, परिजनों में कोहराम

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

मधुबनी से एक दरभंगा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। मधुबनी के राजनगर में दरभंगा के रहने वाले गेटमैन की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा के हायाघाट निवासी स्व. बच्चू पासवान के पुत्र रंजीत पासवान की हत्या हो गई है। रंजीत राजनगर स्टेशन के पास स्थित गुमटी नंबर बीस पर बतौर गेटमैन कार्यरत थे।

- Advertisement -

अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। वहीं, लोगों में भय का माहौल है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में SSP कांतेश मिश्रा का बड़ा एक्शन! इन थानों के मुखिया बदले, एक अधिकारी पर गिरी गाज

परिजन व मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि वह परिवार का एकलौता पुत्र था। इस घटना से पूरे परिवार का हाल रो-रोकर बुरा हाल है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।

रेलवे जीआरपी जयनगर पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने एवं हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान कर रही है।

रेलवे चौकी प्रभारी मो. हारून रशीद ने बताया

घटनास्थल पर पहुंचे दरभंगा रेलवे चौकी प्रभारी मो. हारून रशीद ने बताया कि घटना की जैसे ही सूचना मिली कि गेटमैन की हत्या कर दी गई है, व शव रेल ट्रैक से दो मीटर की दूरी पर है।

घटना स्थल पर पहुंच कर उन्होंने देखा अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से हत्या की घटना को अंजाम दिया है। शव को जीआरपी चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने अपने कब्जे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में SSP कांतेश मिश्रा का बड़ा एक्शन! इन थानों के मुखिया बदले, एक अधिकारी पर गिरी गाज

परिजनों और उनकी पत्नी ने बताया कि रात लगभग आठ बजे मेरे पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद मेरे पति घर से बाहर निकलकर कही चले गये।

रातभर बेचैन रहे परिजन

काफी समय बीत जाने के बाद जब घर नही पहुँचे, तो उसने फोन किया तो पति का मोबाईल नम्बर बन्द पाया। पूरी रात किसी अनहोनी की आशंका से परेशानी मे बीती।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में SSP कांतेश मिश्रा का बड़ा एक्शन! इन थानों के मुखिया बदले, एक अधिकारी पर गिरी गाज

सुबह लगभग पाँच बजे पड़ोस की महिला ने उसे सूचना मिली कि आपके पति रंजीत कुमार पासवान का किसी ने हत्या कर दिया है, औऱ शव ट्रैक के पास पड़ा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धधका मधुबनी: जमीन विवाद में झुलसे बुजुर्ग की मौत, गांव बना छावनी, 6 पुलिसकर्मी निलंबित!

Bihar Madhubani News: मधुबनी के बेनीपट्टी में जमीन दखल-दहानी के दौरान एक बुजुर्ग झुलस गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव है और 6 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए ह#BiharNews,#MadhubaniPolice,#LandDispute

रांची वालों के लिए बुरी खबर! इंडिगो ने 5 फ्लाइट्स के फेरे घटाए, अब होगी परेशानी

Ranchi Flight News: रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 प्रमुख उड़ानों के फेरे घटा दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी के कारण अहमदाबाद, पटना, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद#RanchiFlightNews,#IndigoFlights,#JharkhandNews

घर में बैठी थी मां, बेटे ने दाग दीं दो गोलियां, हत्या के बाद फरार हुआ बेटा! ‘ चंद टुकड़ों ‘ के लिए सारण...

Saran Crime: बिहार के सारण में जमीन विवाद को लेकर सौतेले बेटे ने अपनी 32 वर्षीय माँ सोनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से अचीतपुर गाँव में सनसनी फैल गई है और पुलिस आर#SaranCrime,#BiharNews,#LandDispute

दरभंगा में रूह कंपाने वाला खुलासा! अंतर जिला देह व्यापार के दलदल से बचाई गई किशोरी, Madhubani की महिला गिरफ्तार

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। शिवसागर मोहल्ले में छापेमारी कर एक किशोरी को बचाया गया है, वहीं इस धंधे को चलाने वाली महिला#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#HumanTrafficking