back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 23, 2025

Muzaffarpur News| मुखिया पर गोली चलाने वाला मास्टरमाइंड समेत बाइक लूट गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, तीसरा फरार, हथियार बरामद

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News| मुखिया पर गोली चलाने वाला बाइक लुटेरा गिरोह का दो अपराधी हथियार के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी है। जहां, दो अपराधियों की हथियार के साथ गिरफ्तारी उस मामले में हुई है जहां, 2021 में मुखिया पर चलाई थी गोली तो 2022 में बाइक लूटने के मामले का दोनों आरोपी था।

- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News| मुखिया को गोली मारने वाले मास्टरमाइंड अपराधकर्मी समेत दो अपराधकर्मी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने पूर्व में मुखिया को गोली मारने वाले मास्टरमाइंड अपराधकर्मी समेत दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है। मौके से एक अपराधकर्मी फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Advertisement - Advertisement

Muzaffarpur News| ASP ईस्ट सहियार अख्तर ने बताया

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ASP ईस्ट सहियार अख्तर ने बताया कि बीते दिन बोचहा थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम कर्णपुर उत्तरी बोचहां हाई स्कूल के पास लीची गाछी में तीन व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी गंभीर घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए गश्ती टीम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Mass Suicide: CID ने संभाली जांच, कर्ज के मकड़जाल में फंसा था परिवार?

Muzaffarpur News| टीम को देखकर 3 अपराधकर्मी भागने लगे

इस दौरान टीम को देखकर 3 अपराधकर्मी भागने लगे। इसमें से सशस्त्र बलों द्वारा दो व्यक्ति को पकड़ा गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस आदि सामान बरामद किया गया। इस संबंध में बोचहां थाना कांड सं.-122/2024, धारा-414/34 भा.द.वि. और 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है।

Muzaffarpur News| गिरफ्तारी के बाद आगे की तहकीकात

गिरफ्तार अपराध-कर्मी की पहचान विकास कुमार पिता ननकी सहनी, गांव ककरा चक, थाना बोचहां और सचिन कुमार पिता रामाधार सहनी गांव सनाठी, थाना गरहा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान फरार अपराधकर्मी की पहचान सूरज कुमार पिता सुरचित महतो गांव कर्णपूर उत्तरी, थाना बोचहां के रूप में हुई है। इसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Muzaffarpur News| पूर्व में कई बार जेल जा चुका है विकास

गिरफ्तार अपराधकर्मी विकास कुमार के पूर्व में कई बार जेल जा चुका है। कुढ़नी थाना क्षेत्र के साल 2021 में किसी मुखिया के ऊपर गोली चलाई थी। इसमें मुखिया की जान बाल-बाल बची थी। 2022 में लूटी हुई बाइक भी इसके पास से बरामद हुई थी। इनका गिरोह ज्यादातर लूटपाट की घटना की अंजाम देता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Avatar Fire and Ash: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने मचाया तहलका, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड!

Avatar Fire and Ash: हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'अवतार: फायर...

69 की उम्र में भी ‘झक्कास’ हैं अनिल कपूर, कायम है हिट मशीन का जलवा!

Anil Kapoor News: बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर अनिल कपूर आज भी अपनी एनर्जी और...

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जबरदस्त जीत! श्रीलंका को दूसरे टी20 में 7 विकेट से रौंदकर सीरीज पर जमाई धाक!

Indian Women's Cricket Team: मैदान पर उतरते ही भारतीय महिला टीम ने जो गर्जना...

Darbhanga Cold Wave: जाले में कनकनी, जनजीवन ठिठुरा, प्रशासन बोला 20 पंचायत में जल रहा अलाव, मगर कहां?

Bihar Cold Wave: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी जब कहर ढाती है, तो जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें