spot_img

MLC By Election: तिरहुत स्नातक उपचुनाव की चल रही वोटिंग, Muzaffarpur जिले में सबसे ज्यादा 86 बूथ, Gaighat में चार केंद्रों पर Voting में दिखा उत्साह

spot_img
- Advertisement -

दीपक कुमार। तिरहुत स्नातक उपचुनाव की चल रही वोटिंग, Muzaffarpur जिले में सबसे ज्यादा 86 बूथ, Gaighat में चार केंद्रों पर Voting में दिखा उत्साह। जहां, बिहार विधान परिषद तिरहुत स्नातक उपचुनाव (Tirhut graduate By Election) को लेकर के मतदान शुरू हो चुका है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

कुल 1 लाख 54 हजार 828 मतदाता 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। पूर्व एमएलसी राजकुमार सिंह के बेटे डॉ. विनायक गौतम जनसुराज की टिकट पर, लोजपा रामविलास से राकेश रौशन भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह ग्यारह बजे तक 16.95 फीसद मत पड़ चुके हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे से मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। इधर, मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी राकेश कुमार ने कांटी और मोतीपुर में मतदान केंद्रों का निरीक्षण (DM Subrata Kumar Sen and SSP Rakesh Kumar inspected polling centers in Kanti and Motipur) किया। मुजफ्फरपुर जिले के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिले में मतदान चल रहा है। चारों जिले में कुल 197 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 197 पोलिंग स्टेशन पर आज सुबह 8 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान चलेगा।

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर जिले में सबसे ज्यादा 86 बूथ हैं। इसके तहत, गायघाट में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रखंड कार्यालय में मतदान कर्मी पोलिंग पार्टी कल शाम को ही पहुंच गई थी।बीडीओ संजय कुमार राय ने जानकारी देते बताया कि तिरहुत स्नातक क्षेत्र उपचुनाव के लिए प्रचार मंगलवार को समाप्त होने के साथ ही गुरुवार को सुबह 8 से मतदान शुरू हो चुका है। शाम 4 बजे तक मतदान कार्य चलेगा।

इधर, मुजफ्फरपुर जिले के अलावा चारों जिलों के 197 मतदान केंद्रों पर 1,54,828 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं। मतदान की तैयारी निर्वाचन विभाग ने पूरी कर ली है। उपचुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है। वोटरों को मतपत्र के साथ पेन मिली है। इसमें पसंद के अनुरूप उम्मीदवारों का क्रमांक वोटर लिख रहे हैं। किसी अन्य पेन या पेंसिल का इस्तेमाल वोटर नहीं कर पा रहे हैं।

सीतामढ़ी में 56, वैशाली में 48 और शिवहर में 9 मतदान केंद्रों पर चुनाव चल रहा है। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उप चुनाव में इस बार मैदान में कुल 18 उम्मीदवार हैं। इनमें से एक उम्मीदवार की मौत हो गई। अब कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें एनडीए समर्थित अभिषेक झा, राजद प्रत्याशी से गोपी किशन और जनसुराज से डाॅ. विनायक गौतम समेत 15 निर्दलीय उम्मीदवारों का अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सारण में दारोगा का युवक ने कॉलर पकड़ा | हाथापाई, फाड़ी वर्दी ! पहलेजा घाट पर हुआ बवाल, क्यों बेखौफ हुए अपराधी?

Bihar Police: सारण के पहलेजा घाट पर रुपये के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने गश्ती पुलिस के दारोगा का कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ दी। बिहार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है,#BiharPolice,#SaranCrime,#PahlejaGhat

पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस बनीं बर्निंग ट्रेन|चलती ट्रेन में भीषण आग! जलकर खाक हुए 4 डिब्बे, दिवाली से पहले हादसा | या साज़िश?

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब में शुक्रवार को Karmabhoomi Express में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के 4 डिब्बे जलकर खाक हो गए, लेकिन रेलवे की त्वरित कार्रवाई से हजारों यात्री स#KarmabhoomiExpress,#TrainFire,#PunjabNews

Darbhanga News| दरभंगा कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा कर रहा था शख्स, अचानक लगा जोरदार करंट! तड़प-तड़पकर हुई मौत, जाले में पसरा मातम

Jale News: जाले में कमलजट्टी देवी मंदिर में पूजा के बाद मोटर पंप बंद करते समय 50 वर्षीय श्रद्धालु दिनेश यादव की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव#JaleNews,#BiharTragedy,#ElectricShock

Madhubani Education मधुबनी की बेटियों को मुफ्त शिक्षा का तोहफा! 1604 सीटों पर नामांकन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

Bihar OBC School Admission: बिहार सरकार ने पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग की छात्राओं के लिए 39 आवासीय विद्यालयों में 1604 सीटों पर मुफ्त शिक्षा और आवास का अवसर दिया है। आवेदन 5 नवंबर 2026 से श#BiharOBCGirls,#FreeEducationBihar,#BiharSchoolAdmission