back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Kanti थाना पर बवाल के बाद अब Police क्या कर रही है,जानिए पूरी रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Report Deepak Kumar | Muzaffarpur | कांटी थाना में हाजत में बंद एक युवक की मौत के बाद हुए हंगामे को लेकर पुलिस ने 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पीएसआई शिव शंकर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें पुलिस पर हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएँ लगाई गई हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Police Transfer: मुजफ्फरपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 सब इंस्पेक्टरों समेत कई थानेदार बदले

CCTV फुटेज के आधार पर होगी पहचान

पुलिस अब CCTV फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने में जुट गई है। कांटी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है

- Advertisement -

थाने में युवक की मौत के बाद भड़का आक्रोश

आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कलावाड़ी निवासी शिवम कुमार उर्फ आनंद कुमार ने 5 फरवरी की रात लगभग 3:30 बजे कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, सुबह युवक के स्वजनों को इसकी सूचना दी गई

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Police Transfer: मुजफ्फरपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 सब इंस्पेक्टरों समेत कई थानेदार बदले

150 से अधिक लोगों ने किया हंगामा

6 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे मृतक के परिजनों के अलावा 150 से अधिक असामाजिक तत्व थाना परिसर में इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, गाली-गलौच और पथराव किया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अब हंगामा करने वाले लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई तेज कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Romantic Web Series: इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर संग देखें ये 5 धांसू लव स्टोरीज, बढ़ जाएगा रोमांस!

Romantic Web Series News: प्यार और मोहब्बत का महीना आ गया है, और साथ...

BYD Atto 3 Evo: इलेक्ट्रिक एसयूवी का नया अवतार, जानें कीमत और खासियतें

BYD Atto 3 Evo: भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में धूम मचाने वाली BYD...

BHEL: सरकार का बड़ा Offer For Sale, निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत?

Offer For Sale: BHEL के शेयरों में अचानक आई हलचल ने निवेशकों के बीच...

iPhone 17e: एप्पल का नया बजट किंग, जानें क्या होगा खास!

iPhone 17e: Apple एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें