spot_img

Bihar देगा Bhopal को टक्कर, देश का दूसरा सबसे बड़ा 50 Meter Shooting Range बनेगा Bihar के इस गांव में! ₹24.21 करोड़ स्वीकृति

spot_img
- Advertisement -

Kalyan Bigha Shooting Range | Bihar Sports Infrastructure | Nitish Kumar Village News | बिहार को मिला नया स्पोर्ट्स तोहफा: कल्याण विगहा में बनेगा 25 व 50 मीटर का शूटिंग रेंज। Bihar देगा Bhopal को टक्कर, देश का दूसरा सबसे बड़ा 50 Meter Shooting Range बनेगा Bihar के इस गांव में! ₹24.21 करोड़ स्वीकृति@नालंदा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

कल्याण विगहा में शूटिंग खिलाड़ियों के लिए अब पूरी सुविधा

नालंदा (बिहार), देशज टाइम्स। बिहार सरकार ने कल्याण विगहा में 25 मीटर और 50 मीटर के आउटडोर शूटिंग रेंज निर्माण के लिए ₹24.21 करोड़ (चौबीस करोड़ एक्कीस लाख सत्तानवे हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

- Advertisement -

यह नया निर्माण पूर्वी और दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित खाली जमीन पर किया जाएगा, जो पहले से मौजूद 10 मीटर इंडोर शूटिंग रेंज से सटा हुआ है।

- Advertisement -

अब अधूरा नहीं रहेगा बिहार का प्रमुख शूटिंग हब

कल्याण विगहा का 10 मीटर इनडोर शूटिंग रेंज देश का दूसरा सबसे आधुनिक रेंज माना जाता है। यहां अब तक 25 और 50 मीटर रेंज की कमी के कारण खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ता थानया आउटडोर शूटिंग रेंज बनने से खिलाड़ी अपने ही जिले में सभी रेंज का अभ्यास कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव में ऐतिहासिक खेल विकास

इस रेंज की शुरुआत 14 मई 2011 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। प्रारंभिक रूप से इसका संचालन पंचायत भवन से किया गया। 1 जनवरी 2017 को मुख्यमंत्री ने 35 लेन वाला अत्याधुनिक रेंज उद्घाटन किया।

देश के टॉप-2 शूटिंग रेंज में शामिल है कल्याण विगहा

ऑनलाइन स्कोरिंग और स्वचालित प्रणाली से लैस यह रेंज पूर्वी व पूर्वोत्तर भारत का पहला आधुनिक शूटिंग रेंज है। अब तक यहाँ राष्ट्रीय स्तर के कई मुकाबले आयोजित हो चुके हैं। देश में सिर्फ भोपाल और कल्याण विगहा ही दो ऐसे रेंज हैं जहां खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए हथियार भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

खेल मंत्रालय की नई पहल से खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा लाभ

स्थानिय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। बिहार शूटिंग फेडरेशन को राष्ट्रीय आयोजन में मेजबानी का अवसर मिलेगा। खेल पर्यटन (Sports Tourism) की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 02 अप्रैल 2026 का शुभ-अशुभ समय और हनुमान जयंती का दिव्य संयोग

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

शिवालिका ओबेरॉय की प्रेग्नेंसी: ‘पूकी मॉम टू बी’ ने दिखाया मार्च का बेबी बंप, फैंस हुए दीवाने!

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से एक दिल छू लेने वाली...

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...