back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 25, 2025

जमीनी विवाद में बिहार ने खेली खूनी होली, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के नालंदा में जमीनी विवाद में खूनी होली खेली गई। मामला जिले के छबीलापुर गांव के लोदीपुर गांव का है। यहां  जमीन विवाद को लेकर बुधवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग जख्मी है।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है। दो आपसी पटीदारों (गोतिया) के बीच जमीन विवाद को लेकर बुधवार को गोलीबारी हुई है। जिसमें छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

- Advertisement -

ग्रामीणों के मुताबिक परशुराम यादव और नीतीश यादव के बीच लंबे समय से 50 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा थ। इसी क्रम में बुधवार दोपहर अचानक दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के गृह जिला से जमीन विवाद में नरसंहार की घटना से पूरा इलाका दहल गया है। मरने वालों सभी परशुराम यादव गुट के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर नाालंद पुलिस कैंंप कर रही है।

- Advertisement -

 

एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और हथियार बंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोली लगने से यद्दु यादव, पिंटू यादव, शिवेन्द्र यादव, धीरेन्द्र यादव, मधेश यादव और बिंदा यादव की मौत हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।जमीनी विवाद में बिहार ने खेली खूनी होली, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 लोगों की मौत, दो की हालत नाजुकपुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नालंदा के एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दो टीम का भी गठन कर दिया है। इधर, घटना के बाद छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहशत का स्थिति है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sandeep Singh: घर में लगी भीषण आग, अंकिta लोखंडे और विक्की जैन बने मसीहा!

Sandeep Singh News: बॉलीवुड गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जाने-माने फिल्ममेकर...

T20 World Cup से बाहर, अब Shubman Gill की धमाकेदार वापसी का प्लान!

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी शुभमन गिल को टी20 विश्व कप टीम...

उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स सिस्टम का नया युग: 16 अंकों की पहचान से बदलेगी तस्वीर

Property Tax: उत्तर प्रदेश सरकार एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है, जो राज्य...

बिहार पॉलिटिक्स: जीतन राम मांझी का उपेंद्र कुशवाहा को सख्त संदेश, धार्मिक सद्भाव पर भी रखी अपनी राय

Bihar Politics: राजनीति के अखाड़े में बयानों के तीर अक्सर चलते रहते हैं, लेकिन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें