back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

बिहार को मिलीं 615 महिला पुलिस पदाधिकारी, सीएम नीतीश कुमार ने कहा- न्याय के साथ विकास और सशक्त महिला से ही प्रदेश बनेगा संबल

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में नालंदा जिले के राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में गुरुवार को 2018 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। परेड समारोह में कुल 1582 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों ने हिस्सा लिया। इनमें 615 महिला पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहीं।

- Advertisement -

समारोह को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ विकास और सशक्त महिला, सक्षम महिला से ही प्रदेश संबल और विकसित बनेगा। सीएम ने कहा कि झारखण्ड अलग होने के बाद बिहार में ट्रेनिंग की व्यवस्था नहीं थी। राजगीर में पुलिस अकादमी के निर्माण किया गया। यहां पुलिस बल के प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं प्राप्त हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे जरूरी है और राज्य में कानून का राज्य कायम रखना मेरी प्राथमिकता है। बिहार में महिलाओं की मांग पर ही शराबबंदी हुई।

- Advertisement -

आज महिला पुलिस बल पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। आज महिलाओं की पुलिस बल में संख्या बेहतर हो गई है। अब ये महिला पुलिस बल शराबबंदी पर सख्ती बरतें। शराबबंदी की सफलता में महिला पुलिस बल की बड़ी भागीदारी होगी। शराबबंदी के तीन महीने तक सख्ती बहुत ज्यादा थी। आज भी सख्ती उसी तरह से रखने की जरूरत है।

सीएम नीतीश ने कहा कि राजगीर में दो हजार पुरुष और दो हजार महिला कर्मियों की भी ट्रेनिंग होगी। आज 1582 पुरुष और करीब 600 महिला अवर निरीक्षक बिहार को मिल रहा है। महिलाओं को सबसे पहले पंचायत में 50 प्रतिशत की घोषणा हमने की।

पुलिस बल में आज बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल है। इसे देखकर बहुत खुशी होती है। देश में किसी भी राज्य से ज्यादा महिला पुलिस बल है। दूसरे किसी भी राज्य में पुलिस बल में इतनी महिलाएं नहीं हैं। दूसरे राज्य में इतना होता तो पता नहीं कितना विज्ञापन छपता।

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा सबसे प्राथमिकता पर है। सभी थानों में महिला का होना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले किसी भी थाने में कोई काम नहीं हुआ था। आज बिहार के थाने देखने लायक है। थानों के भवनों में सभी सुविधाएं प्राप्त हैं।

पटना का पुलिस मुख्यालय देखने लायक है। हथियार को लेकर भी सरकार ने बड़े फैसले किए हैं। बिहार में थाने को लेकर नए फैसले किए गए हैं। समाज में कानून का राज कायम करना ही उद्देश्य। कुछ लोग गलत काम करते रहते हैं, उसकी परवाह नहीं।

सीएम ने कहा कि बिहार में कोरोना को लेकर बेहतर काम किये जा रहे हैं। तीसरी लहर को लेकर लोगों को अलर्ट किया गया है। सभी लोगों को सख्ती से मास्क लगाने की अपील की गई है।

कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से होना चाहिये। ऑनलाइन-6 को लेकर सीएम नीतीश का अपील करते हुए कहा कि आज से सभी चीजें खोल दी गई हैं। ऐसा नहीं है कि खुल गया तो लापरवाही शुरू हो जाये। तीसरा वेव कभी भी आ सकती है। इसलिए सभी लोगो को सतर्क रहना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिहार में आज पहले फेज से ज्यादा जांच हो रही है। हर दिन दो लाख से ज्यादा जांच के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रशिक्षुओं से सीएम ने अपील किया कि यहां से निकलकर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से संभालें। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत भी किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V50 5G: अब और भी सस्ता, क्या यह है नया मिड-रेंज किंग?

Vivo V50 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक रोमांचक अपडेट आया है, जहाँ Vivo...

प्रेम राशिफल: 11 फरवरी 2026 का Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का...

दिव्य ज्योतिषीय गणना: 11 फरवरी 2026 का आज का राशिफल – एक नई दिशा

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन...

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें