back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

दारू में टल्ली जदयू नेता ने बदन से पूरे कपड़े उतारे, नशे में धुत किया न्यूड डांस, जमकर मचाया हंगामा, पानी में कूदा, भाइयों को जमकर दी गाली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर जितने गंभीर हैं। उनके नेता और अधिकारी ही उसमें पलीता लगाने को बेचैन हैं। ताजा मामला, नालंदा जिले के इस्लामपुर के जगदीशपुर गांव का है। जहां,जिले में जदयू के युवा जदयू प्रभारी जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कालू शराब के नशे में धुत होकर नंगा नाच कर रहे हैं। युवा नेता का नंगा नाच करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

जगदीशपुर के जेडीयू नेता जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कालू का नंगे होकर उत्पात मचाते वीडियो वायरल हो गया है। शराब के नशे में चूर होकर उसने कपड़े उतार फेंके। नंगे होकर जमकर उत्पात मचाया। अपने भाई को ही गालियां दी।

- Advertisement -

कालू ने हद तो तब कर दी जब उसने मवेशियों के पानी पीने के लिए जमा किये गये पानी में अपना सर डाल दिया। गांव के लोगों ने त्रस्त होकर पुलिस को खबर किया। तब पुलिस ने आकर उसे नंगी हालत में ही गिरफ्तार किया। पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है।

- Advertisement -

गिरफ्तारी के समय उसके बदन पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस्लामपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जगदीशपुर गांव में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करने की सूचना उन्हें मिली। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जेडीयू के इस्लामपुर प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने स्वीकार किया कि ये वीडियो इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा जदयू प्रभारी जयप्रकाश प्रसाद उर्फ कालू का है। जयप्रकाश उर्फ कालू पिछले कई सालों से विधानसभा प्रभारी के तौर पर पार्टी के लिए काम कर रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

महाशिवरात्रि 2026 दान: महादेव की कृपा पाने के लिए करें इन वस्तुओं का दान

Mahashivratri 2026 Daan: महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता...

‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का जलवा जारी, जानिए कुल Box Office Collection!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें