back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

#BiharNews: बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश, अपराधियों की पिस्टल कर गई मिसफायर, CCTV खंगाल रही पुलिस

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नालंदा. अपराधियों की पिस्टल कर गई मिसफायर और लूट से बच गए 56 लाख, CCTV खंगाल रही पुलिस के गृह जिले नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर में एक बड़ी लूट की वारदात होने से बच गई. दरअसल एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने सीएमएस कैश वाहन के कर्मी से करीब 56 लाख राशि लूटकर भागने का प्रयास किया, लेकिन कैश वाहन पर सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लूटी गई राशि को वापस करने में कामयाबी पा ली. घटना के बारे में कैश वाहन (Cash Van) पर सवार कर्मी अविनाश कुमार ने बताया कि जब हम वाहन से राशि निकाल जैसे ही एटीएम में डालने जा रहे थे तभी वाहन से उतरते ही अचानक भीड़-भाड़ देख बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल सटाकर रुपये से भरा बैग छीनने का असफल प्रयास किया. इस दौरान जब विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारने की प्रयास किया, लेकिन मिसफ़ायर हो जाने के कारण हमलोग की जान बाल-बाल बच गयी. (Nalanda News)

- Advertisement -

इधर घटना के बाद कर्मी काफी दहशत में हैं और इस तरह की दिनदहाड़े घटना से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी नीलेश कुमार व डीएसपी सदर इमरान परवेज घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन की. एसपी ने सीएमएस कंपनी के कर्मियों से पूछताछ की. आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. इसके अलावा सभी थाने की सीमा सील कर नाकेबंदी करने का आदेश दिया गया है. (Bihar News)

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vivo V50 5G: अब और भी सस्ता, क्या यह है नया मिड-रेंज किंग?

Vivo V50 5G: मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक रोमांचक अपडेट आया है, जहाँ Vivo...

प्रेम राशिफल: 11 फरवरी 2026 का Aaj Ka Love Rashifal

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की अलौकिक शक्तियों और ग्रहों के सूक्ष्म संचरण का...

दिव्य ज्योतिषीय गणना: 11 फरवरी 2026 का आज का राशिफल – एक नई दिशा

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन...

आज का पंचांग: 11 फरवरी 2026, बुधवार का शुभ और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें