spot_img

बच्चों की बहस और बिछीं लाशें, दो युवाओं की गोली मारकर हत्या@Nalanda में Double Murder– क्या सिर्फ बच्चों की लड़ाई थी वजह?

spot_img
- Advertisement -

नालंदा (दीपनगर), देशज टाइम्स। जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों के आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते दो पक्षों में गोलीबारी में तब्दील हो गया, जिसमें एक युवती और एक युवक की मौत हो गई।

- Advertisement -

Bullet Points में: अन्नू (22) और हिमांशु (24) की हत्या

बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद। दो पक्षों में गोलियां चलीं, दो की मौत। मृतकों की पहचान अन्नू कुमारी (22) और हिमांशु कुमार (24) के रूप में। बिहारशरीफ अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम। दीपनगर पुलिस कर रही जांच। गांव में तनावपूर्ण माहौल, पुलिस तैनात।

- Advertisement -

Nalanda Double Murder Over Minor Dispute | बच्चों के झगड़े से बिगड़ा मामला, गोलियों की गूंज से कांपा गांव

घटना में 22 वर्षीय अन्नू कुमारी, जो ओम प्रकाश पासवान की पुत्री थीं, और 24 वर्षीय हिमांशु कुमार, संतोष पासवान के पुत्र, को गोलियां लग गईंदोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Nalanda Double Murder Over Minor Dispute | घटना के बाद गांव में दहशत, भारी पुलिस बल तैनात

दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Nalanda Double Murder Over Minor Dispute | जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने दोनों मृतकों के परिवार वालों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 02 अप्रैल 2026 का शुभ-अशुभ समय और हनुमान जयंती का दिव्य संयोग

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है,...

शिवालिका ओबेरॉय की प्रेग्नेंसी: ‘पूकी मॉम टू बी’ ने दिखाया मार्च का बेबी बंप, फैंस हुए दीवाने!

Shivalika Oberoi News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से एक दिल छू लेने वाली...

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...