समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। अगहनी धान फसल के उपज दर आंकलन के लिए उप विकास आयुक्त विशाल राज के नेतृत्व में कलुआही प्रखंड के अंतर्गत नरार गांव में कृषि वर्ष 2023/24 में संभाविक पद्धति की ओर से चयनित प्लाट पर लंबाई 10 मीटर और चौड़ाई 5 मीटर के क्षेत्र में धान फसल (Narar village of Madhubani, DDC Vishal Raj arrived to harvest paddy) कटनी प्रयोग संपादित किया गया।
कृषक जगन्नाथ सिंह, पिता योगेश्वर सिंह के खेत में 8.750 kg तथा सर्वजीत सिंह,पिता डॉ राजेंद्र सिंह के खेत में 17.560 kg धान प्राप्त हुआ। इस प्रकार जगन्नाथ सिंह के खेत में 17.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा सर्वजीत सिंह के खेत में 35.12 हेक्टेयर प्रति क्विंटल धान का उत्पादन का आंकलन किया गया।
इस कार्य में राकेश कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी तथा ललन कुमार चौधरी जिला कृषि पदाधिकारी के साथ जिला सांख्यिकी कार्यालय के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।