back to top
4 सितम्बर, 2024
spot_img

Bihar Politics | विधानसभा में नया युग… JDU MLA Narendra Narayan Yadav होंगे बिहार विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Politics | विधानसभा में नया युग… शुरू होने वाला है जहां JDU MLA Narendra Narayan Yadav बिहार विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष होंगे। जेडीयू MLA नरेंद्र नारायण यादव को राजग की ओर से बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे नरेंद्र नारायण यादव

वह गुरुवार सुबह पर्चा दाखिल करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा है कि उपाध्यक्ष का पद खाली है। 23 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | मधेपुरा के आलमनगर से लगातार 1995 से चुनावी जीत, बहुत कुछ कहता है…

तय है। अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी यादव समाज से होगा। 73 वर्षीय नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिला के आलमनगर विधानसभा क्षेत्र 1995 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। विधानसभा में उनका सातवां टर्म है। ईमानदार और साफ छवि के नरेंद्र राज्य कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्कर्ष फाइनेंस के CO की संदिग्ध मौत, रात तक थे बिल्कुल सामान्य, सुबह मिली लाश –आखिर कैसे हुई विकास कुमार की मौत?

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | हजारी के उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र के तुरंत बाद

महेश्वरी हजारी के उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र के तुरंत बाद नरेंद्र नारायण यादव की खोज होने लगी। जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी उन्हें लेकर विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गए। दूसरी पाली की समाप्ति के बाद चौधरी इन्हें लेकर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के में गए। वहां से निकल कर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यादव ने कहा कि वे कल उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | कहा था, वह ईमानदार हैं

जानकारी के अनुसार, आज ही सीएम नीतीश कुमार ने एक ईमानदार अफसर की तरफदारी की थी। कहा था, वह ईमानदार हैं। इसी ईमानदारी का ईनाम नरेंद्र नारायण यादव को भी मिला है। इनकी छवि भी साफ सुथरी है।

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | विधानसभा में यह उनका सातवां टर्म

इसके साथ ही तय हो चुका है कि जेडीयू MLA नरेन्द्र नारायण यादव ही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर से जेडीयू के विधायक हैं। वह इस क्षेत्र से 1995 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। बिहार विधानसभा में यह उनका सातवां टर्म है। ईमानदार और साफ छवि के विधायक नरेंद्र नारायण नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Election का कांव-कांव | काला धन का गोलमाल...इस बार नहीं श्रीमान्!

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | मुलाकात के बाद नरेंद्र नारायण यादव ने कहा

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि वह उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नामांकन करेंगे। NDA की तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आलमनगर विधायक ने कहा कि उम्मीद है कि मेरा चुनाव आम सहमति से होगा। उन्हें विपक्ष की तरफ से सहयोग मिलेगा। नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो मेरे ऊपर भरोसा जताया है, निश्चित तौर पर उसपर खरा उतरने की मैं कोशिश करुंगा।

जरूर पढ़ें

Madhubani में 83 अफसर-कर्मी जद में! कार्रवाई तय…फैसला DM Anand Sharma करेंगे, बहुत जल्द

समय पर ऑफिस नहीं पहुंचे 83 अफसर-कर्मी! मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा की सख्ती-बड़ी कार्रवाई...

Madhubani को ‘दरारों’ की सौगात… 2.86 करोड़ का पंचायत भवन…अंजाम…भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, बर्बादी की चुप्पी

खजौली (मधुबनी) में 2.86 करोड़ की लागत से बना पंचायत भवन ‘दरारों’ से भर...

ट्रक में घुसी Grand Vitara Car, 5 कारोबारियों की मौके पर मौत

पटना-गया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा: ग्रांड विटारा पटना/गया। बुधवार की देर रात गया-डोभी फोरलेन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें