spot_img

सर्पदंश से मौत होने पर झाड़-फूंक करने वाले भगत ने महिला को डायन बता बनाया बंधक

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

नवादा। नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के छपरा गांव में बुधवार को डायन का आरोप लगाकर एक महिला को बंधक बना लिया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सूचना पर पहुंची पुलिस ने झाड़-फूंक करने वाले भगत को गिरफ्तार कर महिला को छुड़ाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास आरंभ किये हैं।

- Advertisement -

 

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि छपरा गांव में डायन का आरोप लगाकर महिला कुंती देवी को ओझा विपीन मांझी द्वारा घर में कुछ लोगों के सहयोग से बंधक बनाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई कर मांझी के घर से महिला को छुड़ाया गया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

आरोप है कि दो माह पूर्व गांव के एक युवक की मौत सर्पदंश से हो गयी थी। इसके लिये भगत द्वारा महिला को जिम्मेदार ठहराया कर अन्य लोगों के सहयोग से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पीड़ित के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर भगत समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. गिरफ्तार आरोपित को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शतक लगाकर भी बाहर हुए यशस्वी जायसवाल! इंग्लैंड वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, कोहली -बुमराह-अक्षर लौटे

Indian team England ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शतक लगाने के बावजूद यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की वाप#IndianCricketTeam,#YashasviJaiswal,#ODISeries

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई बिहार की चिंता! महानंदा-कोसी का जलस्तर खतरे के निशान पर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल में अलर्ट

Bihar Flood Alert: नेपाल में लगातार भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। महानंदा और कोसी नदियां उफान पर हैं, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल समेत चार जिलों में#BiharFlood,#FloodAlertBihar,#MahanandaKosi

बिहार पुलिस एनकाउंटर: ‘वीडियो कुछ और कह रहा’, आरके सिंह के सवालों से हड़कंप! जांच की मांग तेज

Bihar Police Encounter: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भरत तिवारी मौत मामले में बिहार पुलिस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए न्यायिक जांच की#BiharPolice,#BharatTiwariCase,#RKSingh

पटना के ISKCON मंदिर में ‘आमों का राजा’ उत्सव, 8 टन फल और 20 किस्मों से सजी देवभूमि!

Bihar ISKCON: पटना के ISKCON मंदिर में हाल ही में भव्य आम महोत्सव मनाया गया। आठ टन और 20 किस्मों के आमों से सजे मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया।#BiharISKCON,#MangoFestival,#PatnaNews