spot_img

Uttar Pradesh News: चित्रकूट में मुर्गा पार्टी कर लौट रहे तीन लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

spot_img
- Advertisement -

चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत मन्दाकिनी नदी पर कर्वी -कपसेठी गांव को जोड़ने वाले रेलवे पुल को पार करते समय भैरोपागा के पास ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के शव गुरुवार रात ही मिल गए थे, जबकि एक व्यक्ति की लाश मन्कादाकिनी नदी से मिली।

- Advertisement -

बताया गया है कि गुरुवार की शाम तीनों लोग एक पार्टी के बाद लौट रहे थे। उसी दौरान पुल पार करते समय कोई ट्रेन आ गई, जिससे कटकर तीनों की मौत हो गई।

- Advertisement -

मिली जानकारी के मुताबिक जिले की कर्वी कोतवाली अंतर्गत कपसेठी गांव के मजरा टिकुरा निवासी राम सिंह निषाद (48 ) पुत्र रामदास अपने साथी नत्थू उर्फ संतोष साहू (35 ) पुत्र कल्लू और चंदू (38 ) पुत्र अज्ञात निवासी शंकर बाजार कोतवाली कर्वी के साथ कपसेठी गांव के मजरा टिकुरा में दारू -मुर्गा की पार्टी करने गये थे। गुरुवार देर शाम पार्टी के बाद राम सिंह निषाद अपने दोनों साथियों को छोड़ने के लिए मन्दाकिनी नदी पर बने रेलवे पुल को पार कर रहे थे।

- Advertisement -

उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। नत्थू और चंदू का शव पुलिस ने गुरुवार रात ही बरामद कर लिया था। राम सिंह निषाद का शव शुक्रवार की सुबह मन्दाकिनी नदी के भैरो पागा स्थित सुंदरघाट में उतराते हुए मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवाया और घटना की जांच शुरू की। एसपी धवल जायसवाल और कोतवाल का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हुई है।

इसके बावजूद सभी बिन्दुओ को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं मृतक रामसिंह की पत्नी बुधिया ने पति की हत्या का अंदेशा जताया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways