spot_img

Bihar News : नींद में लोग, कमरे का लगाया लॉक और कर दिया बड़ा कांड,… उड़ गए होश

spot_img
- Advertisement -

नवादा। नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोनावा गांव में चोरों ने एक घर से लाखों की चोरी कर ली। गुरुवार को पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की, तब कहीं थाने में जाकर मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

चोरों की बेखौफी

पुलिस ने ही गृह स्वामियों को किवाड़ खोलकर बाहर निकाला। बेखौफ चोरों ने घर में सो रहे परिवार को कमरे में बंद कर करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपये चोरी कर ली। गृह स्वामी को कमरे में बंद कर चोरों ने बाहर से ताला लगा कर घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

चोरी की जानकारी

परिवार के लोग पड़ोसी की मदद से पुलिस के सहारे बंद दरवाजा को खुलवाया। बाहर आकर कमरों में जांच की तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और करीब ढाई लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और 25 हजार की नकदी गायब थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बक्सर में भयानक सड़क हादसा | बाइक - कार की टक्कर! 4 लोगों की मौत| 4 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

पीड़ित का बयान

पीड़ित गृहस्वामी मधुसूदन सिंह ने इस वारदात की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी और बताया कि चोर छत से घर में आ धमके और घर में रखी करीब ढाई लाख के सोने-चांदी की ज्वेलरी और 25 हजार नगदी खंगाल कर ले गए।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गृहस्वामी मधुसूदन सिंह के पुत्र सोनू नयन ने बताया कि घटना से परिवार सकते में है और अब त्योहार के समय सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में अधिकारियों की मनमानी खत्म! अब नहीं कर पाएंगे ये दो बड़े काम, सख्त निर्देश - मनमर्जी नहीं चलेगी!

सुरक्षा की चिंताएँ

त्योहारों के समय सुरक्षा के बड़े दावे के बावजूद चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस संबंध में नगर थाना के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  गोरखपुर में सपा के रोड शो ने ली मासूम की जान! योगी का फूटा गुस्सा, अखिलेश भी भड़के

ग्रामीणों में भय का माहौल

वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। वहीं, इस वारदात से आसपास के ग्रामीणों में भी भय का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोरखपुर में सपा के रोड शो ने ली मासूम की जान! योगी का फूटा गुस्सा, अखिलेश भी भड़के

Gorakhpur Politics: गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान एक 12-13 साल के बच्चे की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया, वहीं अखिलेश या#GorakhpurPolitics,#YogiAdityanath,#AkhileshYadav

बक्सर में भयानक सड़क हादसा | बाइक – कार की टक्कर! 4 लोगों की मौत| 4 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Buxar Road Accident: बक्सर में चौसा-मोहनिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार देर शाम बाइक और हुंडई आई-20 कार की टक्कर में 4 अन्य गंभीर रूप से#BuxarAccident,#BiharRoadSafety,#CarBikeCrash

छठ के बाद मुंबई-अहमदाबाद जाने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार से चलेंगी 8 नई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Chhath Special Trains: छठ के बाद बिहार से वापस लौटने वाले लाखों यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मुंबई, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और उधना सहित कई शहरों के लिए 8 नई स्पेशल ट्रेनें#BiharNews,#ChhathSpecialTrains,#IndianRailways

Muzaffarpur Gas Leak | मुजफ्फरपुर में बड़ा खतरा! गैस लीक से बेला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, 100 ट्रक हटाए, 200 मीटर सील

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर 100 ट्रक हटाए गए और 200 मीटर का इलाका सील कर दिया गय#MuzaffarpurNews,#AmmoniaLeak,#BiharSafety