back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

स्वर्ण व्यवसायी राजीव 19 दिनों से लापता, पुलिस के पास नहीं है अब तक कोई सुराग, थककर पत्नी ने Facebook पर लिखा…?

spot_img
- Advertisement -

वादा के चर्चित किसान ज्वेलर्स के मालिक राजीव कुमार कहां हैं। यह पुलिस के समझ से बाहर है। पुलिस से गुहार लगाकर थक चुकी उनकी पत्नी ने अब फेसबुक का सहारा लिया है। आखिर बंद मोबाइल के पीछे क्या छुपा है राज। 19 दिनों से लापता स्वर्ण व्यवसायी को अब तक क्यों नहीं तलाश पाई है पुलिस। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कोई सुराग नहीं मिला है। नवादा जिले के वारिसलीगंज के मेन रोड स्थित किसान ज्वेलर्स के मालिक राजीव कुमार के अब तक घर वापसी नहीं होने से परिजन काफी आक्रोशित हैं। जानकारी मिली है कि व्यवसायी पिछले 6 अप्रैल 2022 को जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहड़ा ग्रामीण कथा वाचक गोपाल जी के साथ तीर्थ भ्रमण को निकले थे।

- Advertisement -
स्वर्ण व्यवसायी राजीव 19 दिनों से लापता, पुलिस के पास नहीं है अब तक कोई सुराग, थककर पत्नी ने  Facebook पर लिखा...?
स्वर्ण व्यवसायी राजीव 19 दिनों से लापता, पुलिस के पास नहीं है अब तक कोई सुराग, थककर पत्नी ने Facebook पर लिखा…?

घर से जाने के कुछ घंटे बाद से ही उनका मोबाइल बंद मिलने लगा और अब तक बंद ही है। वही लापता व्यवसायी की पत्नी ने स्थानीय थाने में पति की गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज करा दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Naxalites: नवादा में STF का शिकंजा, पीएलएफआई के दो दुर्दांत नक्सली भारी हथियारों और 40 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

उन्होंने कहा है कि उनके पति 12 अप्रैल को वापस लौटने की बात कह कर गए थे लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटे हैं। पीड़ित पत्नी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पति की तस्वीर साझा करते हुए मार्मिक पोस्ट डाल कर लोगों से पति को ढूंढने में सहयोग की अपील की है।

बता दें कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरावा निवासी व्यवसायी पिछले कई वर्षों से वारिसलीगंज में सोने चांदी का कारोबार चला रखा था। पुलिस तंत्र भी इस व्यवसायी को ढूंढने में अब तक नाकाम सिद्ध हो चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohini Acharya ने PM Modi को बताया ‘फोटोजीवी प्रधान’, डॉलर और गैस सिलेंडर पर घेरा, मचा सियासी बवाल

Rohini Acharya: सियासी तरकश से जब आरोपों के तीर निकलते हैं, तो सामने कौन...

मोबाइल चार्जिंग: क्या लैपटॉप चार्जर से फोन चार्ज करना सुरक्षित है?

Mobile Charging: आज के समय में जब हमारे फोन हमारी लाइफलाइन बन चुके हैं,...

फर्जी अकाउंट्स पर भड़कीं Rohini Acharya, साइबर सेल से की शिकायत, बोलीं- छवि बिगाड़ने की साजिश, पढ़िए Rohini Acharya के नाम पर चल रहे...

डिजिटल दुनिया की चकाचौंध में अक्सर गुमनाम चेहरों की आड़ में साज़िशें पनपती हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें