नवादा। नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र पुर्णाडीह गांव में सोमवार को गांव के ही दबंगों ने एक बूढ़ी मां और बेटे को बुरी तरह से लाठी और डंडे से पिटाई कर दिया। जान मारने की नीयत से बेटे के मुंह में लाठी ठुस दिया जिससे बोलने में वह असमर्थ है।




परिजनों ने मारपीट में घायल 70 वर्षिय बेदमिया देवी, एंव घायल उनके बेटे नरेश यादव को थाना लाया । पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। घायल मां और बेटे को थाने से परिजनो के सहयोग से गोविंदपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर रहने के कारण दोनो को बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
मारपीट में घायल पुर्णाडीह निवासी रामाशीष यादव के 80 वर्षीय पत्नी विदमियां देवी ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी ।इसी बीच हमारे गांव के ही विधान यादव, मुसाफिर यादव, फुट्टी यादव, शारदा देवी, चांदनी देवी, टुसी देवी सभी मेरे घर पर आकर गाली गलौज करने लगा।

जब हम गाली देने से मना किए तो उन लोगों ने हमें लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया तथा एक हाथ तोड़ दिया। मुझे गिरा देख मेरे बेटे नरेश यादव बचाव करने आया तो सभी लोगों ने उसे भी लाठी डंडे से बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया। जान मारने की नियत से गला दबाकर मुंह में लाठी ठुस दिया। जिसे बोलने में वह असमर्थ है।







