back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

एक ही परिवार के 4 बच्चों ने कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया ऑटो में रखे बैटरी का पानी, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मिताभ बच्चन की शराबी देखी होगी। जहां, चार यार मिल जाए वहीं रात हो गुलजार। मगर, यहां तो पूरा पेट ही जल गया। वारदात ऐसी है जिसे पढ़कर कलेजा कांप उठे। या फिर, उस गरीबी की तरफ झांकने को दिल करे जहां अभी भी बाजारों में बिकते तरह-तरह के कोल्ड ड्रिंक को देखकर गरीबी से लाचार बच्चे सिर्फ उसे ललचाई नजरों से देखते भर हैं उसे पीने की हिम्मत उस जेब में नहीं जिसके बाद यह घटना हमारे सामने है। 

- Advertisement -

नवादा से इस वक्त की एक बड़ी खबर है यहां ऑटो में रखे बैटरी का पानी कोल्ड ड्रिंक समझकर चार बच्चों ने पी लिया। फिर इसके बाद एक बच्चे राजीव कुमार के पुत्र रोशन कुमार की मौत हो गई वहीं, तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें दो की स्थिति नाजुक है। चारों बच्चे एक ही परिवार के हैं। दो तो सगा भाई है जबकि अन्य चचेरा भाई बताया जा रहा है।  पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मुड़गढ़वा गांव में एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि एक बच्चे की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है। दरअसल, शनिवार की शाम कुछ बच्चों ने खेलने के दौरान पास में खड़े ऑटो में रखे बैटरी के पानी को कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया, जिससे रात होते-होते चार में से दो बच्चों की हालत खराब हो गयी और इनमें से एक बच्चे की मौत शनिवार देर रात हो गयी। एक की हालत अभी भी गंभीर है, जिसका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

मृत बच्चा राजीव कुमार का बेटे रोशन कुमार है, वहीं राजीव कुमार के दूसरे बेटे दिलखुश कुमार को पीएमसीएच पटना में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा राजीव कुमार के भाई पिंटू कुमार के बेटे पुनीत कुमार औऱ अशोक यादव के बेटे रोहित कुमार की तबीयत ठीक होने के बाद परिजन उन्हें घर लेकर चले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल: जानें ग्लोबल संकेतों का असर

Share Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने एक...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने Overseas में बनाए रिकॉर्ड!

Dhurandhar Box Office Collection: सिनेमाई पर्दे पर धूम मचाने वाली रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर...

Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

Bihar Weather: मौसम ने अपनी चाल बदल ली है, कभी धूप की तपिश तो...

मास्टरकार्ड की AI Technology: अब AI एजेंट करेगा आपका भुगतान, डिजिटल ट्रांजेक्शन में आएगी क्रांति

AI Technology: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का हमारे वित्तीय लेनदेन पर गहरा प्रभाव पड़ना तय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें