spot_img

बिहार के नवादा में बौराया हाथियों का झुंड, आधा दर्जन मकानों को किया ध्वस्त, घर के सामानों को किया क्षतिग्रस्त, 36 घंटे बाद भी बौराए हाथियों पर नियंत्रण नहीं, लोगों में त्राहिमाम्

spot_img
- Advertisement -

नवादा के रजौली थाने के जंगलों में 2 दिनों से 9 हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। 36 घंटे बाद भी रजौली पुलिस हाथियों पर नियंत्रण पाने में विफल है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बौराये हाथियों ने शनिवार को दुद्धी माटी गांव में आधा दर्जन मकानों को क्षतिग्रस्त कर मकान में रखे अनाज को तहस-नहस कर दिया है।

- Advertisement -

हाथियों ने चित्रकोली में मंदिर के दीवार को भी तोड़ डाला है। दूधीमाटी के गांव वाले भय से पहाड़ पर शरण लिये हुए है। बौराये हाथियों के सामने रजौली पुलिस की व्यवस्था नाकाम सिद्ध हो रही है ।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता से हाथी नियंत्रण करने वाली टीम रजौली पहुंच चुकी है ।बावजूद अभी तक हाथियों को नियंत्रण करने जैसे किसी प्रकार की कार्रवाई शुरू नहीं हुई ।दुद्धीमाटी इलाके के ग्रामीण काफी भयभीत नजर आ रहे हैं।

पहाड़ पर शरण लिए लोग गांव की ओर आने में भी दहशत झेलने को मजबूर है। ग्रामीणों ने पुलिस की शिथिलता पर भी सवाल खड़ा किया है। अगर ग्रामीण गांव छोड़कर नहीं भागते तो संभव था बहुतों की जान बौराये हाथी ले लेते । हाथियों ने घरों में लगाए गए केले के पौधे सहित कई वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाया है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दारोगा भर्ती: बिहार SI मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आउट, 10,759 का सपना PET से एक कदम दूर!

Bihar Police SI Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 10,759 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) क#BiharPoliceSIResult,#DarogaRecruitment,#BiharNews

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna