back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

अवैध माल लदे ट्रकों की कोडिंग सिस्टम से Nwada में एंट्री और कई जगहों पर अवैध खनन कराकर करोड़ों की कमाई करने वाला चर्चित माफिया मुखिया Patna से गिरफ्तार, कई प्रशासनिक अधिकारियों से हैं कनेक्शन…फंसेंगे कई जब धूरत सायली खोलेगी बड़े-बड़े अधिकारियों की काली करतूत

spot_img
- Advertisement -

वादा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध माल लदे ट्रकों की Nwada में एंट्री और कई जगहों पर अवैध खनन कराकर करोड़ों की कमाई करने वाला चर्चित माफिया Patna से गिरफ्तार कर लिया गया है। नाम है अरुण कुमार उर्फ अरुण मुखिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अरुण मुखिया को पटना से गिरफ्तार कर शुक्रवार को नवादा लाया गया है। नवादा के एसपी धूरत सायली के कड़े रुख के कारण गिरफ्तारी की जा सकी है। इसकी पुष्टि भी एसपी ने की है।

- Advertisement -

घटनास्थल से कई लोडेड ट्रक भी बरामद किए गए थे। इस घटना के बाद नवादा के एसपी धूरत सायली के कड़े रुख केअवैध माल लदे ट्रकों की कोडिंग सिस्टम से Nwada में एंट्री और कई जगहों पर अवैध खनन कराकर करोड़ों की कमाई करने वाला चर्चित माफिया मुखिया Patna से गिरफ्तार, कई प्रशासनिक अधिकारियों से हैं कनेक्शन...फंसेंगे कई जब धूरत सायली खोलेगी बड़े-बड़े अधिकारियों की काली करतूत कारण वह नवादा छोड़कर भाग चला था। एसपी ने टीम गठित कर हर हाल में अधिकारियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए ।जिसके परिणाम स्वरूप पटना के बुद्धा कॉलोनी अवस्थित एक डिपार्टमेंट से माफिया अरुण को गिरफ्तारी में पुलिस को सफलता मिली। गिरफ्तार कर शुक्रवार को नवादा लाकर पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Naxalites: नवादा में STF का शिकंजा, पीएलएफआई के दो दुर्दांत नक्सली भारी हथियारों और 40 किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

नवादा जिले के अकबरपुर थाने के फरहा गांव का निवासी अरुण कुमार उर्फ अरुण मुखिया के नाम से चर्चित इंट्री माफिया अवैध सामानों से लदे ट्रकों को कोडिंग सिस्टम के माध्यम से नवादा जिले से दूसरे जिलों में पार कराया करता था। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों की कमाई करता था। इस मामले पूर्व में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी लेकिन अपनी रशुक के बल पर कुछ ही दिन में जेल से बाहर आ गया था।

खराठ सहित कई बालू घाटों से अवैध उत्खनन करा कर भी इंट्री माफिया अरुण गाढ़ी कमाई किया करता था। 6 दिसंबर 2021 को खराब बालू घाट पर अवैध उत्खनन के दौरान दिन के 11 बजे जांच में गए प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला कर दिया था। जिसमें अधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। उस दिन भी अपने गुर्गों के सहारे पुलिस को भगाकर अरुण अपने को सुरक्षित करने में कामयाब हो गया था।

एसपी ने कहा है कि कई अहम जानकारियां भी दी जाएगी। जिससे अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हो सकेगा। इस मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भी भूमिका की जांच की जरूरत है। क्योंकि अरुण प्रशासनिक अधिकारियों के सहारे ही अवैध कारोबार का खेल खेल रहा था। जिसकी जानकारी नवादा के डीएम यशपाल मीणा को भी था, पर उनकी रुचि नहीं लिए जाने के कारण वह फलफूल रहा था। जिसे एसपी ने सबक सिखाई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

चैत्र विनायक चतुर्थी 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि का संपूर्ण ज्ञान

Chaitra Vinayak Chaturthi 2026: हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की...

नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट: डिज़ाइन, फीचर्स और दमदार इंजन का नया संगम

Mahindra Thar: भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी धाक जमाने वाली महिंद्रा थार अब एक...

आईपीएल 2026 से पहले इन बड़े खिलाड़ियों का पत्ता कटा, टीमों की बढ़ी चिंता!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के एक और महासंग्राम के लिए!...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें