spot_img

Nawada में कोरोना Return, उत्पाद विभाग के ASI समेत 4 मिले कोरोना पोजिटिव, मचा हड़कंप, स्थिति गंभीर होने की आशंका, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

नवादा जिले में एकबार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। लगातार दूसरे दिन नए केस सामने आए हैं। बुधवार को सदर अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें उत्पाद विभाग के एएसआइ भी शामिल हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नवादा नगर के नवीन नगर, नारदीगंज रोड गढ़पर, सदर प्रखंड के रूस्तमपुर गांव में एक-एक नया केस मिला है। चारों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन की सलाह दे दी गई है। एक दिन पहले जिले के काशीचक प्रखंड के भवानी बिगहा और डेढ़गांव में एक-एक केस मिला था। अचानक कोरोना संक्रमण का केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है।

- Advertisement -

रैपिड एंटीजन से जांच में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। आरटीपीसीआर जांच के लिए चारों के सैंपल एकत्रित कर लिए गए हैं। इसका रिपोर्ट आने के बाद गाइडलाइन के मुताबिक अन्य कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि चार लोगों में संक्रमण का केस आया है। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। चारों की स्थिति ठीक है। फिलहाल चारों को 14 दिनों के लिए होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। आम नागरिकों में लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण भी रोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक आज भी करोना को लेकर सजग नहीं देखे जाने से स्थिति गंभीर होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

सही तरीके से मास्क जांच आदि नहीं किए जा रहे हैं ।पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तो जांच प्रक्रिया को एक व्यवसाय की तरह बना रखा है। जिस जगह भी मोटरसाइकिल या मास्क जांच किए जा रहे हैं सभी जगहों पर रुपया कमाई का धंधा किया जा रहा है। इस कारण सही तरीके से काम नहीं होने की वजह से स्थिति बहुत गंभीर होने की संभावना है। नवादा के प्रभारी डीएम वैभव चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोनावायरस अजाता से काम करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation

Bihar Helicopter Service News: बड़ी खबर: अब बिहार में हेलीकॉप्टर से करें हवाई सैर, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

बिहार सरकार ने पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज सेवा पर रियायती दरें घोषित की हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान यह महत्वप#BiharTourism,#HelicopterService,#RajgirNews

Madhubani Gas News: गैस सिलिंडर के लिए भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, मधुबनी में हड़कंप!

मधुबनी के झंझारपुर में इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई उपभोक्ता घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।#MadhubaniGas,#JhanjharpurNews,#BiharNews