spot_img

मिट्टी लेने बधार गई किशोरी से गैंग रेप, विरोध करने पर डंडे से पीट-पीटकर हाथ तोड़ा

spot_img
- Advertisement -

वादा से एक बड़ी खबर है जहां एक किशोरी से दो दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। वहीं, किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो उसकी जमकर लाठी से पिटाई करते हुए हाथ भी तोड़ दिए हैं।

- Advertisement -

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दरिंदे को दबोच लिया है जबकि दूसरा फरार है। पकड़े गए युवक ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। मामला,जिले के रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां मिट्टी लेने के लिए गांव के बधार में गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की, जिससे किशोरी की हाथ टूट गया। पुलिस ने किशोरी से शनिवार को थाने में आवेदन मिलते ही चंदन कुमार और गोलू कुमार पर एफआईआर दर्ज करते हुए शनिवार को ही गोलू को गिरफ्तार कर लिया वहीं, चंदन फरार है। पुलिस की कड़ी पूछताछ में गोलू ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर ली है।

- Advertisement -

थाने को दिए लिखित आवेदन में किशोरी ने बताया कि मिट्टी लेने के लिए अपने गांव के बधार में गए थे। उसी दौरान मेरे गांव के ही दोनों युवक मुझे पकड़ कर सुनसान जगह पर ले गया और मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका विरोध किया तो डंडे से मारपीट कर मेरा हाथ तोड़ दिया है। थाने में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस की 2 टीम बनाकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नामजद प्राथमिकी आरोपी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया है, उससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। किशोरी की मेडिकल जांच और 164 के बयान के लिए नवादा भेजा गया है, इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews