

नवादा जिले में अकबरपुर-नेमदारगंज पथ पर पीपरा गांव के समीप एक स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
नवादा से बुधवार को वापस घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी के साथ अपराधियों ने लूटपाट करते हुए उनके पास रहे 17 हजार नकदी सहित मोबाइल भी लूट लिया।
घटना की सूचना पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना को दे दिया गया। जख्मी को इलाज के लिए नवादा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी पप्पू कुमार ने बताया कि बाइक से हुड़राही-पीपरा पथ के रास्ते अकबरपुर जा रहा था।
तभी पीपरा गांव के पास अकबरपुर रोड में प्रवेश करते ही बांस कोठी के पास घात लगाए पांच की संख्या में रहे अपराधियों बाइक रुकवाकर कर मारपीट करने लगा। इस दौरान पाॅकेट में रहे 17 हजार रुपये नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गया।
शोर मचाने के बाद जबतक ग्रामीण पहुंच पाते तब तक सभी भाग निकले। इसके बाद मौजूद ग्रामीणों की मदद से पीड़ित घर तक पहुंचा पाया। इस घटना को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत बनी हुई है। इधर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
गौरतलब हो कि अकबरपुर में स्वर्ण व्यवसायी पूर्व से अपराधियों के निशाने पर बना हुआ है। कई स्वर्ण व्यवसायियों कर दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी है। नवादा जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।


