नवादा में परंपरागत रूप से शनिवार को रंगों का त्योहार होली हुड़दंग के साथ मनाई गई। युवाओं ने ढोलक की थाप पर हर टोले-मोहल्ले में घूमते हुए कीचड़ और रंगों की होली खेली।
वहीं] नवादा के डीएम यशपाल मीणा ने अपने सरकारी आवास में होली का हुड़दंग मचाया। अपने कर्मचारियों के साथ ही रंग-गुलाल और पानी के बौछार कर होली के हुड़दंग में शामिल हुए।
ढोलक की थाप पर झाल बजाकर होली गायन में हिस्सा भी लिया। डीएम का मानना है कि यह हिंदुस्तान का परंपरागत त्यौहार है। जिसे काफी उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।
सनातन धर्मावलंबियों के लिए होली का दिन वर्ष का पहला दिन भी होता है ।जिसके लिए रंगो गुलाल के साथ होली गायन कर खुशियों के साथ मनाया जाता है।
नवादा जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने होली के हुड़दंग में शामिल होकर रंगों का त्योहार होली मनाई ।जिला प्रशासन से मिली खबरों के अनुसार अब तक की होली शांतिपूर्ण बताई गई है।







