नवादा। जिले के रजौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में सोमवार को पत्नी के साथ हुए घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को कुदाल से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी को घायल करने के बाद सनकी अधेड़ गांव में इधर-उधर घूम (In Bihar, the eccentric middle-aged killed his wife with a spade and continued to do orgy in the village) कर लोगों के बीच तांडव मचाने लगा। इस बीच एक ग्रामीण को भी धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया।




गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे विम्स, पावापुरी रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां से ( Killing his wife and jumping into the dam) महिला को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिए जाने के बाद पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
वही इस घटना के बाद सनकी पति ने भी फुलवरिया डैम में कूद कर अपनी जान दे दी। घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करने के बाद पति द्वारा भी डैम में कूदकर जान दे दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।हालांकि डैम में पिता के कूदने के बाद बेटे ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ राजीव कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को दी गई। जिसके बाद अनुसंधान के एडिशनल एसएचओ एसआई मनीष कुमार अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। घटना की सारी जानकारी लेने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा।रजौली के फुलवरिया गांव में वीरू चौधरी और उसकी पत्नी रमेला देवी के बीच किसी बात को लेकर सुबह-सुबह तू-तू, मैं-मैं होनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते वीरू चौधरी घर में रखे कुदाल से पत्नी को मारना शुरू कर दिया। पिता द्वारा मां को कुदाल से मारते देख घर में रहे उसके बेटे उदय चौधरी ने बीच-बचाव किया और खून से लथपथ अपनी मां को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स, पावापुरी रेफर कर दिया।लेकिन महिला की गंभीर हालात को देखते हुए उसे पावापुरी से पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। रास्ते में ही मौत हो गयी।







