spot_img

25 लाख का इनामी प्रदुमन्न बिहार से गिरफ्तार, टूटी उग्रवादियों की कमर, बिहार-झारखंड में दर्ज है 92 मामले

spot_img
- Advertisement -

नवादा। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी कमांडर प्रदुमन शर्माकी गिरफ्तारी से बिहार के मगध इलाके में उग्रवादियों की कमर ही टूट चुकी है बिहार व झारखंड में प्रदुमन के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण और उग्रवादी घटनाएं सहित 92 मामले दर्ज है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

झारखंड पुलिस ने बीते गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली प्रदुमन पर 25 लाख का इनाम था ।पुलिस उसे लंबे समय से तलाश कर रही थी। बिहार सरकार ने प्रदुमन पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

- Advertisement -

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने शनिवार को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के दासी कर्मा क्षेत्र में प्रदुमन अपने दस्ते के साथ मौजूद हैं । इसके बाद एसपी अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में टीम बनाकर कार्रवाई की गई।

इसके बाद प्रदुमन शर्मा की गिरफ्तारी हुई है । प्रदुमन 1996 से माओवादी का सक्रिय सदस्य रहा है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने प्रदुमन शर्मा को 19 अगस्त की रात गिरफ्तार किया। प्रदुमन शर्मा पर बिहार और झारखंड में करीब 92 से भी अधिक मामले दर्ज हैं।

प्रदुमन 1996 से माओवादी का सक्रिय सदस्य रहा है। प्रदुमन शर्मा मगध जोन का सबसे महत्वपूर्ण कमांडर था। यह स्पेशल एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। साथ ही इस्टर्न रीजनल ब्यूरो के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हमेशा रहता था।

2019 में हुई मुठभेड़ में बच गया था प्रदुमन

एसपी के मुताबिक , इसकी गिरफ्तारी मगध जोन एवं बिहार- झारखंड राज्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण सफलता है ।बताया गया कि आखिरी बार 10 अगस्त 2019 को प्रदुमन शर्मा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी।

चौपारण के भदेल में हुई इस मुठभेड़ में प्रदुमन शर्मा बच निकला था लेकिन उसका साथी और माओवादी सदस्य लालदास मोची मारा गया था। प्रदुमन बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है।

बताया गया है कि सर्च अभियान के दौरान कोठो गांव डूमर पहाड़ से सशस्त्र बल नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान नाले के तरफ से बेबराटांड़ की ओर से दो व्यक्ति को आते देखा गया।

दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। भागने के क्रम में एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने खदेड़ कर दबोच लिया। वही एक अन्य व्यक्ति जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति से नाम और पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रदुमन शर्मा उर्फ कुंदन उर्फ साकेत बताया।

वह मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर का रहने वाला है। पुलिस के लिए प्रदुमन्न की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दारोगा भर्ती: बिहार SI मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आउट, 10,759 का सपना PET से एक कदम दूर!

Bihar Police SI Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 10,759 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) क#BiharPoliceSIResult,#DarogaRecruitment,#BiharNews

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna