spot_img

Bihar News : पंद्रह अपराधियों ने मिलकर तीन व्यवसायी भाइयों पर बोला जानलेवा हमला, जेवरात लूटे

spot_img
- Advertisement -

नवादा। नवादा जिले के पुरानी कचहरी रोड में स्थित रूप रंग स्टूडियो फोटो स्टेट दुकान के तीन भाइयों पर मंगलवार की रात्रि 15 की संख्या में रहे शराब के नशे में चूर अपराधियों ने तेज हथियार से वार कर जेवरात लूट लिये।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मोटरसाइकिल लूटने में विफल रहे। सभी घायल व्यवसायी बंधुओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस घटना में 3 अपराधियों की पहचान की गई है।

- Advertisement -

12 अज्ञात अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है। अपराधियों के हमले में घायल नवादा के न्यू एरिया निवासी व्यवसायी अविनाश कुमार,अनुपम कुमार,राजीव कुमार जब काम खत्म करने के बाद 10:30 बजे रात्रि में मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी गांधी इंटर स्कूल के पास स्थित देवी स्थान के निकट 15 की संख्या में रहे अपराधियों ने चाकू दिखाकर मोटरसाइकिल रोक दी।

मोटरसाइकिल छोड़ने को कहा लेकिन तीनों भाइयों ने अपराधियों के बात नहीं मानी ।विरोध करने के बाद अपराधियों ने चाकू से हमला कर तीनों को बुरी तरह घायल कर दिया। गले से सोने का चेन भी छीन लिया ।घायल होने के बावजूद तीनो भाई अपराधियों से लड़ते रहे।

इतने में थाने की ओर से एक वाहन आता देख सभी अपराधी भाग निकले। घायल व्यवसायी बंधु न्यू एरिया निवासी लखमोहना गांव के पंकज कुमार का पुत्र सौरभ कुमार, दिलीप सिंह का पुत्र अंकित कुमार तथा गुलशन कुमार है ।12 अज्ञात अपराधियों को देखकर पहचान करने की बात कही है। नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

चिकित्सकों ने बताया कि घायल व्यवसायी के सर पर चाकू से हमला किया गया है लेकिन इलाज के माध्यम से सभी की जान बच जाने की स्थिति है। इस घटना के विरोध में नवादा जिला व्यवसायिक संघ ने एसपी से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

व्यवसायियों का आरोप है कि नवादा पुलिस की निकम्मेपन के कारण आए दिन महत्वपूर्ण सड़कों पर लूट की घटना होती है तो निश्चित तौर पर नवादा जिले के निवासियों और व्यवसायियों के जीवन पर खतरा है ।पुलिस तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण नवादा जिले की स्थिति अराजक हो चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली से पटना का सफर 5 घंटे से कम में! 10 हजार करोड़ वाला बुलेट ट्रेन, जानिए – कब से दौड़ेगी बिहार में...

Bihar Bullet Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि पटना को जल्द ही बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। दिल्ली-पटना का सफर सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में पूरा होगा।#BiharBulletTrain,#PatnaDelhi,#AshwiniVaishnaw

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot

GOOD NEWS: अब शाम को भी पढ़ेंगे छात्र! बिहार के 10 कॉलेजों में शुरू होंगी इवनिंग क्लासें, AN कॉलेज भी बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी

Bihar Education News: बिहार उच्च शिक्षा विभाग ने 10 प्रमुख कॉलेजों में शाम की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय को भेजा है, जिससे छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।#BiharEducation,#EveningClasses,#ANCollege

बिहार के छात्रों को झटका या फायदा? अब इंटर्नशिप के बिना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री!

Bihar Education: बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक की डिग्री के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। लोकभवन के निर्देशानुसार, चौथे सेमेस्टर के छात्रों को 120 घंटे की इंटर्नशिप#BiharEducation,#BiharUniversity,#InternshipNews