spot_img

बिहार में हत्या के आरोपी को पकड़ने सादे वेश में गए थानाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जमकर की पिटाई, पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, इंस्पेक्टर समेत दस पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

नवादा। बिहार में नवादा जिले के रजौली थाने के बारा गांव में  हत्या मामले के एक आरोपित को पकड़ने सादे वेश में बाइक से गए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को ग्रामीणों ने (Local public attack policemen, 10 injured) बन्धक बनाकर जमकर पिटाई की। पत्थर बाजी भी की। जिससे इंस्पेक्टर सहित 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सूचना मिलते ही देर रात एसपी सूरत पाली के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने छापेमारी कर थानाध्यक्ष को मुक्त कराया ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की जिसे 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान कराकर पत्थरबाजी में शामिल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी पुलिस बलों के साथ आरोपित की तलाश में छापेमारी करने बारा गांव पहुंचे थे। छापेमारी में थानाध्यक्ष ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसी बीच गांव वालों ने पुलिस को चोर-चोर कहकर हल्ला करना शुरु कर दिया। इसके बाद गांव के ग्रामीण वहां जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस के चंगुल से हत्यारोपित को छुड़ा लिया। हत्यारोपित को पकड़ने के क्रम में ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष व दो चौकीदार के साथ मारपीट कर दी।

इसमें रजौली थाने के लेंगुरा के चौकीदार कृष्णनंदन प्रसाद का सिर फट गया व छतनी के चौकीदार मनोज पंडित को भी चोटें लगी है। ग्रामीणों के गिरफ्त में फंस जाने के बाद पुलिस मौका पाकर छुपने का प्रयास करने लगी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी का मोबाइल पानी में गिर गया। जिसके कारण उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।

इधर, थानाध्यक्ष के ग्रामीणों के चंगुल में फंस जाने की सूचना आनन-फानन में नवादा पुलिस हेडक्वार्टर को दी गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद एसपी के साथ ही रजौली एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ,एसटीएफ जवानों के साथ बारा गांव पहुंचे। इसके बाद एडिशनल एसपी हेड क्वार्टर महेंद्र बसंती, पकरीबरावां एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर सुजय विद्यार्थी व आसपास के थानों समेत जिले के कई पुलिस थानों से भारी मात्रा में पुलिस अधिकारी और जवान रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामारण पंचायत के बारा गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने पूरे गांव की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना के कोचिंग सेंटरों पर CM का बड़ा एक्शन: अब शहर से बाहर बनेगा नया अत्याधुनिक ‘कोचिंग हब’!

Patna Coaching Hub: पटना में खान सर और रौशन आनंद के बीच बढ़ते विवाद और शहर की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी कोचिंग से#PatnaCoachingHub,#SamratChoudhary,#BiharEducation

दारोगा भर्ती: बिहार SI मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आउट, 10,759 का सपना PET से एक कदम दूर!

Bihar Police SI Result: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। कुल 10,759 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) क#BiharPoliceSIResult,#DarogaRecruitment,#BiharNews

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects