spot_img

लाभुकों से नाजराना वसूली के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त आवास सहायक और वार्ड सदस्य के पति पर FIR

spot_img
- Advertisement -

वादा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां, पीएम आवास के लाभुकों से नाजराना वसूली के मामले में एफआईआर का आदेश दिया गया है। बारात पंचायत के मामले में शिकायत सामने आने के बाद कार्रवाई से संबंधित कर्मियों में हड़कंप है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, उक्त वार्ड के पीएम आवास के कई लाभुकों ने एसडीओ रजौली से मिलकर आवास सहायक और वार्ड सदस्य के पति पर आवास योजना मद में उपलब्ध प्रथम किस्त की राशि में से 15 से 20 हजार रुपये की राशि वसूले जाने की शिकायत की थी। नाजायज राशि नहीं देने से इंकार करने पर आवास योजना के द्वितीय किस्त की राशि नहीं देने की धमकी दी जा रही थी।

- Advertisement -

नवादा के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, डीआरडीए ने मेसकौर के बीडीओ को ग्राम पंचायत बारात के ग्रामीण आवास सहायक प्रभात कुमार तथा वार्ड संख्या 02 वार्ड सदस्य पुतुल देवी के पति उमेश चौधरी के विरुद्ध यह आदेश जारी किया गया है।

- Advertisement -

जारी आदेश में दोनों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया है। इसके साथ ही ग्रामीण आवास सहायक प्रभात कुमार के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर स्पष्ट अनुशंसा दो दिनों के अन्दर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी रजौली के प्रतिवेदन के आलोक में उक्त कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews