
बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के मांझवे ग्राम में नीमहकीम के ऑपरेशन के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गयी। मौत से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने हंगामा कर अस्पताल में तोड़फोड़ की।




अधिकारियों का कहना है कि गैर कानूनी ढंग से नवादा जिले के तुंगी गांव में अस्पताल चलाया जा रहा है। इसका कोई लेखा-जोखा भी सरकार के पास नहीं है।
महिला को दलालों ने बहला कर नीम हकीम के पास लाया था।ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई ।ऑपरेशन नवजीवन इमरजेंसी ट्रामा हॉस्पिटल मांझवे मे हुई थी।शिवकुमार चौधरी के पत्नी लाछो देवी बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाने गई थी ।जिसे ऑपरेशन के दौरान मौत हो गयी।
परिजनों ने आरोप लगाया महिला नवादा हॉस्पिटल जा रही थी। नीमहकीम के हॉस्पिटल के दलालों ने जबरदस्ती एडमिट कर ऑपरेशन किया जहां ब्लड और ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। जिसके अभाव के कारण महिला की मौत हो गई ।नवजीवन इमरजेंसी ट्रामा हॉस्पिटल में मौत की खबर सुनते ही गांव वाले की भीड़ उमड़ पड़ी।
जमकर हंगामा व तोड़फोड़ की। परिजनों ने उसके बाद हिसुआ थाना में महिला के शव को लाया गया। डीएम यशपाल मीणा ने कहा कि इस घटना की जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।







