spot_img

पहले नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी के साथ किया बारी-बारी से दुष्कर्म, फिर कर लिया अपहरण

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले में गोविंदपुर थाना इलाके की एक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को अगवा कर लिया गया है। इसकी सूचना उसकी मां ने रविवार को गोविंदपुर थाना अध्यक्ष को दी। 23 दिनों पूर्व वह दुष्कर्म की शिकार हुई थी, अब अपहरण का शिकार हुई है। मामला गंभीर है। किशोरी की मां ने शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। पांच लोगों को इस मामले में आरोपित किया गया है। घटना 20 मई की बताई गई है।

- Advertisement -

एसएचओ गोविंदपुर श्याम कुमार पांडे ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव के ही 5 लोगों पर अपहरण का आरोप लगा है। जांच की जा रही है। किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।बीते 28 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा कर उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था।

- Advertisement -

लड़की रात्रि आठ बजे अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर आयोजित रामलीला देखने जा रही थी, इसी दौरान गांव के ही दो युवकों दीवान राजवंशी व मुकेश राजवंशी ने मुंह पर दुपट्टा बांधकर उसे अगवा कर लिया था। सुनसान स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दिया था। बेहोशी की हालत में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया था।

- Advertisement -

घटना के बावत गोविंदपुर थाना में दोनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 2 मई को दीवान राजवंशी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़सा से और मुकेश राजवंशी को खरसान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

कांड के दोनों आरोपितों के जेल में रहते अब पीड़िता का अपहरण कर लिया गया है। इस घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस लगातार किशोरी की बरामदगी और आरोपितों की तलाश में जुटी है। नवादा जिले में अपराध में वृद्धि से आम जनता साथ में जीने को मजबूर हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews