मई,20,2024
spot_img

ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही नाबालिग छात्रा को कंधे पर उठाकर ले गया खेत, किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दुष्कर्मी को पकड़ा, जमकर पीटा, किया पुलिस के हवाले

spot_img
spot_img
spot_img

वादा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां फिर एकबार दरिंदगी का नाच किया गया है। ट्यूशन से लौट रही नाबालिग को कंधे पर उठाकर उसे खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों में उबाल है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।

कादिरगंज थाना के गांव में उबाल

घटना से आक्रोशित लोगों ने तत्काल जानकारी मिलते ही  दूसरे गांव के दुष्कर्मी लड़के को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना कादिरगंज थाना इलाके एक गांव की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Manigachi News | मनीगाछी के दबंग, नाले को भरा, बना लिए खेत, खड़े किए झोपड़ी...कोई सरकारी जमीन पर चलकर तो देखे...रोक देते हैं...

जानकारी के अनुसार, भीड़ के हत्थे चढ़े दुष्कर्मी लड़के को लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के के अनुसार पीड़ित नाबालिग छात्रा सुबह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी।

इसी दौरान लड़के ने छात्रा को अकेला पाकर जबरन रास्ते से उसे कंधे पर उठा लिया और रास्ते से दूर एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आग बबूला हो गए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Election| Jaley से Singhwara....Silent Mode में

पीड़ित नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बयान देते कहा है कि वह ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। लौटते वक्त घोसतांवा गांव के पास आरोपी युवक ने मुंह दबाकर उसे उठा लिया। युवक उसे बधार स्थित खेत में ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

विरोध करते हुए वह चीखने-चिल्लाने लगी। हल्ला होता देख युवक वहां से भाग चला उसके बाद लड़की किसी तरह वहां से निकली। हल्ला करने पर ग्रामीण जुट गये और ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। भीड़ में शामिल लोगों ने उस आरोपी युवक को जमकर पीटा। पिटाई के बाद बाद ग्रामीणों ने कादिरगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

कादिरगंज थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज करा दी गई है। जहां महिला थाना की देखरेख में छात्रा से जानकारी ली जा रही है। पुलिस उसे सदर अस्पताल में  मेडिकल जांच के लिए ले गयी है। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | बाबूबरही में 11 हजार वोल्ट का झटका, मवेशी चरा रहा बालक झुलसा, भैंस की मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें