spot_img

वन विभाग का Retired Ranger निकला घपलेबाज, मानवेंद्र नाथ चौधरी पर 16 लाख गबन की FIR

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले में कौआकोल के तत्कालीन सेवानिवृत वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सह रेंजर मानवेन्द्र नाथ चौधरी के विरुद्ध सोमवार को कौआकोल थाना में निवर्तमान वनों के क्षेत्र पदाधिकारी सह रेंजर संजय कुमार ने गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त तत्कालीन रेंजर पर दो अलग-अलग योजनाओं में 16 लाख 46 हजार 706 रुपये की सरकारी राशि की निकासी कर उक्त राशि से संबंधित लेखा समर्पित नहीं करने का आरोप है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेखितवन विभाग का Retired Ranger निकला घपलेबाज, मानवेंद्र नाथ चौधरी पर 16 लाख गबन की FIR किया गया है कि तत्कालीन रेंजर श्री चौधरी के प्रभार काल के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 2406 योजना शीर्ष अंतर्गत विभिन्न विभागीय कार्यों के संपादन हेतु वन प्रमंडल,नवादा के द्वारा 710036 रुपये अग्रिम राशि उपलब्ध कराई गई।

- Advertisement -

उक्त प्राथमिकी गया अंचल के वन संरक्षक एस सुधाकर के आदेश एवं नवादा के वन प्रमंडल पदाधिकारी सह डीएफओ संजीव रंजन के निर्देश के बाद कौआकोल के वन क्षेत्र पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा कौआकोल थाना में दर्ज कराई गई है।वन क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर कौआकोल थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा कांड संख्या-240/22 के अंतर्गत विभिन्न सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

दुर्गावती शीर्ष अंतर्गत विभिन्न विभागीय कार्यों के संपादन के लिए नवादा वन प्रमंडल द्वारा 936670 रुपये वन अग्रिम राशि कुल-1646706 रुपये खर्च कर इससे संबंधित लेखा विभाग को समर्पित नहीं किया गया। लेखा समपर्ण के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा कई बार पत्राचार भी किया गया। परंतु उनके द्वारा लेखा समर्पित नहीं किये जाने से सीएफएमएस प्रणाली में डीसी विपत्र की प्रविष्टि नहीं की जा सकी।

जिसके कारण विभागीय कार्यों के संपादन के लिए राशि निकासी बाधित हो गई।इस परिस्थिति में वन संरक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी ने इस कृत्य को सरकारी राशि का गबन मानते हुए रेंजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इसके तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews