spot_img

पुलिस टीम पर बालू माफिया का हमला, पुलिस को रोककर पथराव, जमकर पीटा और छुड़ाकर ले गए पुलिस के कब्जे से 3 ट्रैक्टर, कई पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले के हिसुआ थाना इलाके में बालू माफिया ने फिर से पुलिस को निशाना बनाया। माफिया ने पुलिस पर हमला कर जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। हमले में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हुए। जिनका इलाज पीएचसी हिसुआ में किया जा रहा है। घटना शनिवार की रात को बुधौल-बढ़ौना गांव में हुई।

- Advertisement -

चार माह से जिले में बालू खनन बंद है। जिसके कारण धड़ल्ले से सभी नदी घाटों से बालू की चोरी की जा रही है। हिसुआ इलाके में पुलिस टीम पर हमले की कई घटनाएं बालू-दारू माफिया द्वारा हमला किया जा चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये के बालू चोरी हो रही है ।नवादा के डीएम यशपाल मीणा इस सवाल पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जयश्री विगहा गांव में शराब के ठिकाने पर कार्रवाई करने गई थी। पुलिस उक्त गांव निवासी दशरथ चौहान को करीब साढ़े छह लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर वापस लौट रही थी। रास्ते में बढौना गांव के समीप बालू लदा तीन ट्रैक्टर को थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने जब्त कर लिया। तीनों ट्रैक्टर को थाना लाया जा रहा था। तभी कुछ दूरी पर बुधौल गांव के समीप पांच-छह बाइक पर सवार करीब 7-8 की संख्या में बालू धंधेबाजों ने पुलिस का रास्ता रोक दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  National Political News: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! 22 TMC सांसदों ने थामा NCP का हाथ, क्या होगा असली TMC का?

इसके बाद बुधौल गांव के कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। इस दौरान मौका पाकर पुलिस कब्जे से ट्रैक्टर को छुड़ाकर लोग ले भागे। हमले में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस वाहन भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने कहा कि इस कांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना में संलिप्त रहे लोगों की पहचान मोबाइल में कैद किए गए वीडियो फुटेज के द्वारा किया जा रहा है। छापामारी टीम मे एसआइ नीलेश कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rashifal: खुशखबरी! 15 जून को बन रहा गजकेसरी योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल

15 जून को ज्येष्ठ अमावस्या, मिथुन संक्रांति और गजकेसरी राजयोग का विशेष संयोग बन रहा है। जानें कैसे यह दिन सभी 12 राशियों के लिए आय में वृद्धि, करियर में सफलता य#RashifalToday,#GajkesariYoga,#HoroscopeHindi

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews