spot_img

पुलिस टीम पर बालू माफिया ने बोला भीषण हमला, जमकर किया पथराव, खनन पदाधिकारी की दो गाड़ियों में तोड़-फोड़, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के आदर्श गांव खनवां में बालू माफियाओं ने गुरुवार को खनन विभाग के अधिकारी व पुलिस टीम पर हमला कर दिया। भीषण पथराव में जहां खनन पदाधिकारी की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है।

- Advertisement -

वहीं 3 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए । खनन अधिकारी बालू माफिया का बालू भरे वाहन पर कब्जा जमाने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान बालू माफिया ने खनन विभाग के अधिकारी व उनकी टीम पर जोरदार हमला कर दिया। जिसमें 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं खनन विभाग के दो गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

- Advertisement -

नरहट थाना प्रभारी सरफराज इमाम ने बताया कि दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर माफियाओं को खदेड़ा गया। वहां पर मौजूद रहा दो ट्रैक्टर को भी जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस पर हमला कर गाड़ी को तोड़फोड़ करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जैसे ही खनन विभाग के अधिकारी गांव में छापामारी करने पहुंचते हैं। अचानक बालू माफियाओं के द्वारा खनन विभाग के अधिकारी पर हमला कर दिया। जिससे पदाधिकारी अमित कुमार बाल बाल बचे ।खनन विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार को माफियाओं ने खदेड़ दिया। जहां पर वह अपनी जान बचाकर भागे ।वहीं उनके साथ रहे पुलिसकर्मी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों पुलिसकर्मी को अस्पताल में इलाज कराया गया।

खनन विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार के गाड़ी का क्षतिग्रस्त हुई है। बता दें कि माफियाओं के द्वारा पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की गई है उसी दौरान पुलिस की गाड़ी को भी छतिग्रस्त किया गया है। सच्चाई की कई बड़े पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बालू माफियाओं से मिले हुए जिस कारण सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही यही वजह है की छापेमारी के लिए गे इन अधिकारियों को मुंह की खानी पड़ी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia