spot_img

22 दिनों बाद सुलझी सिपाही मौत की गुत्थी, अत्यधिक शराब पीने से गई जान, दो आरोपी की पढ़िए मौत की सच्चाई वाली दास्तांन

spot_img
- Advertisement -

वादा जेल गेट पर पिछले दिनों एक सिपाही के शव बरामदगी का खुलासा 22 दिनों में पुलिस ने कर दिया। मौत से पर्दा उठते ही पुलिस तीन आरोपी की संलिप्ता पायी, जिसमें दो को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी ने सिपाही 609 संदीप तामंग को इतनी अधिक मात्रा में शराब का सेवन करा दिया कि उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -

बताया जाता है कि बाइक से सिपाही-609 सदीप तामंग को जेल के पास ले जाकर उतारने की इन आरोपियों ने कोशिश की गई, परन्तु वह वहीं पर लुढ़क गया। इसके बाद घबराकर सभी आरोपी साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सिपाही-609 संदीप तामंग को जेल के समीप पईन में डाल दिया तथा पकड़े जाने के डर से मोबाइल बंद कर भाग गए।

- Advertisement -

इस बात की जानकारी देते हुए एसपी डॉ गौरव मंगला ने गुरुवार को बताया कि 29 जून को कम्पनी समादेशक, एफ कम्पनी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 1, शिविर पुलिस केन्द्र, नवादा के माध्यम से सिपाही- 609 संदीप तामंग के लापता होने की सूचना इस कार्यालय को प्राप्त हुई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

उक्त सूचना के आधार पर सिपाही- 609 संदीप तामंग की खोजबीन के लिए सभी आवश्यक प्रयास किया गया। उसी क्रम में 29 जून को सिपाही- 609 संदीप तामंग का शव नवादा मंडल कारा के समीप एक पईन से बरामद किया गया। जिसके पश्चात वादी आकाश तामंग द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या- 690/22, दिनांक 30 जून को दर्ज किया गया।22 दिनों बाद सुलझी सिपाही मौत की गुत्थी, अत्यधिक शराब पीने से गई जान, दो आरोपी की पढ़िए मौत की सच्चाई वाली दास्तांनइस प्राथमिकी में धारा 302/201/120 बी/34 भादवि अंकित करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में विभिन्न बिंदुओं पर जांच के दौरान इस घटना में तीन व्यक्तियों की संलिप्तता पायी गई। जिसके बाद विशेष टीम का गठन करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाने लगा।

इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। जिसमें नगर थाना क्षेत्र के नारदीगंज रोड गढ़पर मुहल्ला निवासी स्व शंकर लाल का पुत्र निरंजन कुमार तथा इसी मुहल्ले का निवासी धीरेन्द्र सिंह का पुत्र दीपक कुमार उर्फ छोटु को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों अभियुक्तों के द्वारा यह बात स्वीकार की गई कि दिनांक 28 जून 2022 को इन्होंने ही अपने साथ ले जाकर सिपाही- 609 संदीप तामंग को शराब पिलाया था।

उक्त आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सिपाही- 609 संदीप तामंग की ओर से अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया गया था। जिसके पश्चात सभी आरोपी ने बाइक से सिपाही-609 सदीप तामंग को जेल के पास ले जाकर उतारने की कोशिश की गई, परन्तु वह वहीं पर लुढ़क गया। इसके बाद घबराकर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सिपाही- 609 संदीप तामंग को जेल के समीप पईन में डाल दिया गया तथा पकड़े जाने के डर से मोबाईल बंद कर भाग गये।

घटना में संलिप्तता पाए जाने के उपरांत दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उक्त घटना में संलिप्त फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि उक्त सिपाही का विसरा जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो जायगा। सच्चाई है कि शराब पीने के बाद सिपाही की पिटाई भी की गई थी संभव है इसी कारण उसकी मौत हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia