spot_img

शराब मामले में मंडलकारा में बंद कैदी की हत्या में फंसे जेल के निलंबित अधीक्षक और जेलर, दो वॉडीगार्ड भी दोषी!

spot_img
- Advertisement -

वादा मंडलकारा से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शराब मामले में मंडलकारा में बंद कैदी गुड्डू सिंह की हत्या में जेल के निलंबित अधीक्षक और जेलर बुरी तरह फंस गए हैं। वहीं, दो वॉडीगार्ड भी दोषी पाए गए हैं।

- Advertisement -

पिछले साल 6 सितंबर को मंडल कारा में विचाराधीन कैदी रजौली निवासी गुड्डू सिंह की मौत हुई थी। कांड की प्रशासनिक व न्यायिक स्तर पर जांच हुई थी। डीएम द्वारा गठित टीम की जांच रिपोर्ट के आधार पर बारी-बारी से जेलर व काराधीक्षक को निलंबित किया गया था। यह कार्रवाई तब हुई थी जब न्यायिक जांच पूरी नहीं हुई थी।

- Advertisement -

अब न्यायिक जांच की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इसमें गुड्डू की मौत का राजफाश हुआ है। जेल के भीतर ही गुड्डू की पिटाई हुई थी। तत्कालीन काराधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय, जेलर उमाशंकर व अधीक्षक के दो बाडीगार्ड राजकुमार यादव और सोनू कुमार को कांड का जिम्मेवार ठहराया गया है।

- Advertisement -

नवादा मंडल कारा के निलंबित काराधीक्षक अभिषेक पांडेय, निलंबित जेलर उमाशंकर और काराधीक्षक के दो बाडीगार्ड राजकुमार व सोनू कुमार गुड्डू हत्याकांड में बुरी तरह से फंस गए हैं। न्यायिक जांच में चारों को दोषी पाया गया है। न्यायिक जांच रिपोर्ट डीएम, एसपी, जेल आइजी, मानवाधिकार आयोग व मंडल कारा प्रशासन को भेजी गई है।

23 लोगों का बयान हुआ था दर्ज
वैसे तो रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि जांच के दौरान कुल 23 लोगों का बयान दर्ज किया गया था। जिसमें बंदी, चिकित्सक, कक्षपाल आदि शामिल हैं। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। नए बंदियों के साथ बुरी तरीके से मारपीट की जाती थी, ताकि वह जेल में डरा रहे और कुछ भी मुंह न खोले। जांच रिपोर्ट करीब 26-27 पन्नों की है।

चारों पर बढ़ी मुश्किलें
न्यायिक जांच में आरोपित चारों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दोषी पाए सभी सेवा से बर्खास्त किए जा सकते हैं। हत्या का मुकदमा भी अलग से चलेगा। वैसे भी मृतक के चाचा द्वारा घटना के दिन ही नगर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

शराब मामले में आरोपित था मृतक गुड्डू
मृतक बंदी गुड्डू शराब मामले में गिरफ्तार हुआ था। रजौली थाना की पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था। वह रजौली थाना इलाके के सोहदा गांव का निवासी था। हालांकि,तब कारा प्रशासन बीमारी से मौत की बात कह पल्ला झारने की कोशिश की थी। लेकिन, शरीर के बाहरी हिस्से में रहे जख्म के अनगिनत निशान बता रहा था कि उसके साथ कारा में अमानवीयता हुई थी।

कहते हैं अधिकारी
न्यायिक जांच रिपोर्ट के बावत वर्तमान काराधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिला है। रिपोर्ट को डीएम, एसपी, मानवाधिकार आयोग, जेल आइजी को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश के आधार पर की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia