spot_img

शादी के एक महीनें बाद से ही शुरू हो गई दरिंदगी…फिर फोन पर दे दिया तीन तालाक

spot_img
- Advertisement -

शादी के एक महीने बाद ही ससुराल वालों ने एक लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रकम देने से इनकार करने पर काफी मारपीट की। फिर एक ट्रेन में पत्नी को बैठाकर पति फरार हो गए। तब मायके फोन कर परिवार वालों को खबर दी। मायके वाले घर ले आए (Then gave triple talaq on the phone)।

- Advertisement -

इसके पांच महीने बाद दहेज लोभी पति ने मोबाइल पर काल कर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित ने महिला पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। यह कहानी है नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पकरीबरावां बाजार निवासी नौशाद आलम की बेटी सबा प्रवीण की है।

- Advertisement -

सबा ने रविवार को बताया कि उसकी शादी 1 जून 2021 को हरियाणा के नूहं जिले के सदर थाना क्षेत्र के मालब गांव निवासी लल्लू खां के पुत्र मो. आरिफ के साथ हुई थी। तब चार लाख रुपये नगद, जेवरात, घरेलू सामान आदि दिए गए थे। 4 जून को विदा होकर ससुराल पहुंची।

- Advertisement -

शादी के एक महीनें बाद से ही शुरू हो गई दरिंदगी...फिर फोन पर दे दिया तीन तालाक इसके कुछ दिनों बाद तरह-तरह का ताना देते हुए एक लाख रुपये और दहेज के रुप में मांग की जाने लगी। रकम नहीं देने पर ससुराल वालों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

शादी के एक महीने बाद ही पति ने हावड़ा मेल ट्रेन पर बिठा दिया और वहां से गायब हो गए। फिर मायके वालों से संपर्क कर पकरीबरावां पहुंची। इसके बाद ससुराल वालों से कई बार बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे लोग मुझे ससुराल ले जाने को तैयार नहीं हुए। दिसंबर महीने में पति ने मोबाइल फोन कर तीन तलाक देकर जिंदगी बर्बाद कर दी।

पहले भी शादी कर चुका था आरिफ
सबा ने बताया कि मुझसे शादी करने से पहले पति आरिफ एक और शादी कर चुका था, जिसकी जानकारी मुझे ससुराल जाने पर मिली। वह अपनी पहली पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था। मुझे प्रताड़ित करते हुए कहता था कि जिस प्रकार पहली पत्नी को छोड़ दिए हैं, उसी तरह तुम्हारी जिंदगी भी बर्बाद कर देंगे। पुलिस ने मानवाधिकार आयोग के साथी बिहार के डीजीपी से शीघ्र प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब बेगूसराय के होटल में कांड | युवती से दुष्कर्म फिर जमकर बेरहमी से पीटा, बनाई Video, कर डाला Viral बिहार में हड़कंप!

Bihar Women Crime: बिहार के बेगूसराय में एक होटल के अंदर युवती को बेरहमी से पीटने का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी ने खुद ही घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने मामला द #BiharWomenCrime,#BegusaraiNews,#ViralVideo

Bhojpur Auto Driver: चलती ऑटो में 7 KM तक संघर्ष, फिर क्यों लगाई 19 साल की छात्रा ने छलांग! सामने आई दहला देने वाली...

Bhojpur Auto Driver: भोजपुर में 19 साल की छात्रा के साथ ऑटो चालक ने चलती गाड़ी में छेड़खानी और बदसलूकी की. विरोध करने पर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, जिसके बाद छात्रा ने जान बचाने के लि #BhojpurCrime,#BiharNews,#AutoDriverArrested

बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव: मानसून की विदाई शुरू, दरभंगा – मधुबनी समेत 17 जिलों में हल्की बारिश| अब बढ़ेगी गर्मी...

Bihar Mausam: बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगी हैं, जिससे मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी-उमस बढ़ेगी। IMD ने 4 अक्टूबर तक कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है। #BiharMausam,#MonsoonBihar,#WeatherUpdate

बिहार में बाढ़ का महासंकट! गंडक बराज से भारी डिस्चार्ज, 2024 का रिकॉर्ड टूटा, तटबंध टूटा, SP ऑफिस तक डूबा

Bihar Flood Alert: नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी का रौद्र रूप सामने आया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम चंपारण में दो तटबंध क्ष #BiharFloodAlert,#GandakRiver,#ChamparanEmbankment