back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

शराब पीकर दरिंदा बना चाचा, भतीजे के सीने को चाकूओं से गोद डाला, पटना रेफर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

वादा जिले में गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सिउर बडैल गांव में बुधवार को चाचा ने भतीजा को चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल गौतम कुमार इसी थाना क्षेत्र के शेखरपुर गांव निवासी मनोज साव का पुत्र है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -

घायल के पिता ने बताया कि गौतम एक रिश्तेदार को पहुंचाने सरकंडा गांव जा रहा था। तभी रास्ते में नशे की हालत में चाचा हीरा साव ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पूर्व से कोई पुरानी रंजिश नहीं है। शराब पीने के बाद अक्सर वह सुध-बुध खो बैठता है।

- Advertisement -

पहले भी उसने नशे की हालत में मारपीट करते हुए मेरा दांत तोड़ दिया था। परिजन ने कहा कि अक्सर नशे की हालत में परिवार के साथ मारपीट करते हैं। युवक की सीने में चाकू से वार किया गया है जिसके बाद युवक की गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

- Advertisement -

मारपीट के दौरान जब युवक के सीने में चाकू से वार किया गया तो स्थानीय लोगों ने चाचा से चाकू छीन लिया ।जिसके बाद परिवार के लोगों ने चाकू को अपने हाथ में लेकर ही सदर अस्पताल पहुंचे। फिर युवक की बेहतर इलाज कर पटना भेजा गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: अपनों को भेजें ये खास Mahashivratri Wishes और स्टेटस

Mahashivratri Wishes: हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान शिव और देवी पार्वती...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने मचाया धमाल, ‘बॉर्डर 2’ का जलवा जारी, जानें किसका रहा कितना कलेक्शन!

Box Office Collection: फिल्मी गलियारों में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की धूम...

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग, जानें शिव आराधना और अभिषेक का शुभ समय

Mahashivratri 2026: यह पावन पर्व, भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का...

भारत में जल्द आ रही हैं 7 नई दमदार Hybrid SUV: जानें क्या है खास

Hybrid SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने वाला है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें