मई,18,2024
spot_img

तैनात दरोगा के घर की हुई कुर्की जब्ती, बन गए थे रंगदार, चल रहे थे फरार

spot_img
spot_img
spot_img

वादा से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां,नवादा में तैनात दरोगा के घर ही पुलिस ने कुर्की जब्ती की है। बताया जा रहा है कि वह रंगदारी मामले में फरार चल रहे थे। पढ़िए पूरी खबर

अबतक आपने दुर्दांत अपराधियों के घर की कुर्की जब्ती की खबरें सुनी होगी लेकिन इस बार पुलिस ने एक दारोगा के घर की कुर्की जब्ती की है। रंगदारी के एक मामले में फरार चल रहे दारोगा के खिलाफ पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

भोजपुर के कोइलवर थाना क्षेत्र धनडीहा गांव निवासी दारोगा मदन सिंह नवादा जिले के नारदीगंज थाने में पदस्थापित थे। साल 2020 में दारोगा के खिलाफ नारदीगंज थाना में रंगदारी का मामला दर्ज हुआ था। बाद में यह मामला जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग में चला गया था। आरोप तय होने के बावजूद सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट ने दारोगा के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Seat | दुनिया में सिर्फ यहीं बिकता है दुल्हा...

कोर्ट के आदेश पर अपराध अनुसंधान विभाग की टीम दारोगा के गांव पहुंच गई और उसके घर की कुर्की जब्ती की। नवादा के एसपी ने धाराओं का घर कुर्की के मामले की पुष्टि की है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें