back to top
21 जून, 2024
spot_img

Nitish Government | NDA | नीतीश सरकार ने भंग किए 4 आयोग, कई और फैसले,

spot_img
Advertisement
Advertisement

Nitish Government | NDA | नीतीश सरकार ने भंग किए 4 आयोग, कई और फैसले किए गए हैं। यह नई सरकार की नई व्यवस्था है जहां राजद का नामोनिशान खत्म करने की अंतिम जिद भी शामिल है। बिहार में एनडीए की सरकार अब महागठबंधन सरकार के फैसलों को बदलने में जुट गई है।

Nitish Government | NDA | जहां नए चेहरों के साथ नई व्यवस्था गठित होंगे

बिहार की नई NDA सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है जहां नए चेहरों के साथ नई व्यवस्था गठित होंगे। इसके लिए पहले प्रभारी मंत्रियों को हटा दिया गया है। साथ ही जिला स्तर पर बनी 20 सूत्री समितियों को भंग कर दिया गया है। इसके बाद अब राज्य सरकार ने चार आयोगों को भंग कर दिया है।

Nitish Government | NDA | राज्य के चार आयोगों को भंग कर दिया है

बिहार में सरकार बदलने के बाद अब नए सिरे से इन आयोगों का पुनर्गठन किया जाएगा। इससे पहले जिला 20 सूत्री समितियों को भी भंग किया गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अति पिछड़ा और महादलित समेत राज्य के चार आयोगों को भंग कर दिया है। इनके अध्यक्ष और सदस्यों को पद से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

Nitish Government | NDA | अधिसूचना जारी, इसमें थे राजद और जदयू से जुड़े 19 नेता शामिल

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन आयोगों में राजद और जदयू से जुड़े 19 नेता थे। इनमें अति पिछड़ा आयोग, महादलित आयोग, राज्य अनुसूचित जाति (एससी) आयोग और राज्य अनुसूचित जनजाति (एसटी) आयोग शामिल हैं। इन आयोगों में से राज्य अनुसूचित जनजाति (एसटी) आयोग में चार सदस्य थे। जबकि अन्य आयोगों में 5-5 सदस्य थे।

Nitish Government | NDA | सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को हटाया, 20 सूत्री कमेटी भी भंग

सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को हटा दिया गया था। इसके अलावा 20 सूत्री कमेटी भी भंग कर दी गई। नीतीश सरकार ने राज्य के चारों महत्वपूर्ण आयोगों को भंग करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, समान प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने इनसे संबंधित अलग-अलग अधिसूचना जारी की है। इन अयोगी के सदस्यों को लोकहित एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण के मद्देनजर पदमुक्त किया गया है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें