back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | बजाओ ढ़ोल स्वागत में मेरे सरकार आए हैं…फ्लोर टेस्ट O बनाम 129 वाली बड़ी जीत…मगर…अगर और ये खबर..?

एक सिने अभिनेता ने कहा, बिहार के पाटिलीपुत्र का नाम पलटीपुत्र कर देना चाहिए। वहीं, आखिर बिहार में ऐसा लोगों को क्या दिख रहा है। आज क्या दिखा है कि कयास अभी से लगाए जा रहे, सीएम नीतीश कुमार दसवीं बार सीएम की शपथ इसी विधानसभा सत्र में लेंगे। यानि, दिलचस्प है ये अदा, दिलचस्पी बड़ी है। कहानी में मोड़ बाकी है। अभी तो ये ट्रेलर है। पिक्चर अभी बाकी है। कारण,क्योंकि, जब भी हम राम कहते हैं। तीन भाव एक साथ राम के सामिप्य ले जाता है। पहला राम यानि मर्यादा। हमारे अराध्य। हमारे देव। संपूर्ण अध्यात्म। हमारी संस्कृति। धर्म प्रतीक। दूसरा, पिता जनक के राम। वो राम जिनका वनवास का खुलता द्वार दिखा। झरोखे से चीत्कार करते जनक राम...राम करते रहे... तीसरे गांधी के राम...हे राम...आज बिहार में तीनों राम की परछाईं भी ना दिखी। तेजस्वी के दशरथ दिखे, पारिवावाद वाला गोडसे दिखा, मगर मर्यादा पुरुषोत्तम वाले राम...उनकी छांव तक नहीं दिखी। जो दिखा...हताश...निराश्य से भरा। अचेत। अनर्गल प्रलाप में व्यस्त। सत्य, न्याय, सदाचार, साहस, धैर्य, और नेतृत्व जैसे गुणों की कदापि चिंता कहीं किसी में नहीं। आदर्श होना। सामने आना। रामचरितमानस की बात मगर, वीर्यवान कहां कोई दिखा...

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | बजाओ ढ़ोल स्वागत में मेरे सरकार आए हैं…फ्लोर टेस्ट O बनाम 129 वाली बड़ी जीत…। कुरूक्षेत्र में खड़ा कौन था। कोई दल या संपूर्ण बिहार। कारण, हनुमान छाप खैनी आइए और किसी की भी जमीन पर खड़े हो जाइए वाली पॉलिटिक्स के केंद्र में तय मानिए, बिहार हार गया। 

- Advertisement -

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | यूं, मानों द्रोपदी फिर चीर के हरण की गवाही दे रही हों

जहां बिहार शर्म से झुका है। शर्मसार है। शर्म की आंहें भर रहा है। शर्म की लिबास में बिना कपड़ों के खड़ा है। यूं, मानों द्रोपदी फिर चीर के हरण की गवाही दे रही हों। या फिर, कुरूक्षेत्र की तरह बिहार जहां कुरू ने जिस क्षेत्र को बार-बार जोता था, और उसका नाम कुरूक्षेत्र पड़ा। यूं हीं, आज पाटलिपुत्र का नाम पलटीपुत्र रखने की मांग है, और हताश बिहार वहीं खड़ा, सामने है।

- Advertisement -

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | कौन जीता। कौन हारा। यह मायने नहीं रखता। यह तो पहले से ही तय था।

कौन जीता। कौन हारा। यह मायने नहीं रखता। यह तो पहले से ही तय था। रात भर चाहे चुनाव की रात हो या फ्लोर पर परीक्षा देने की, ऐसा प्रपंच, ऐसा क्रुचक्र खेल की पूर्व से परंपरा इस देश में है, कोई अछूता बचेगा। बचने देगा कौन।

- Advertisement -

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | कुरुक्षेत्र ब्राह्मणकाल में वैदिक संस्कृति का केंद्र था। वहां विस्तार के साथ यज्ञ अवश्य संपादित होते रहे होंगे

कुरुक्षेत्र ब्राह्मणकाल में वैदिक संस्कृति का केंद्र था। वहां विस्तार के साथ यज्ञ अवश्य संपादित होते रहे होंगे। इसी से इसे धर्मक्षेत्र कहा गया। देवों को देवकीर्ति इसी से प्राप्त हुई कि उन्होंने धर्म (यज्ञ, तप आदि) का पालन किया था। और, कुरुक्षेत्र में सत्रों का संपादन किया था। यही संपादन आज बिहार विधानसभा में हुआ…अध्यक्ष की कुर्सी बदली। विपक्ष के एमएलए तोड़ गए। सत्ता की सिंहासन पर पगड़ी ने कब्जा कर लिया।

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | मगर, आज बिहार ने सापेक्ष दरिद्रता को भोगा

मगर, आज बिहार ने सापेक्ष दरिद्रता को भोगा। आज, जातिवाद, परिवारवाद, संयुक्त परिवार प्रणाली और उत्तराधिकार नियम भी इसी दरिद्रता कायम करने में अपना अंशदान कर रहे हैं। जिसपर सदन में बड़ी बहस हुई। किसने किसने को बनाया। मगर, पूरा फ्लोर टेस्ट आकर नीतीश और तेजस्वी पर जा टिका। जिसके बाद फिर कयास शुरू हुए। इसी विधानसभा में कहीं नीतीश दसवीं बार सीएम की शपथ लेता ना दिखें।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के करीबी अमितेश सहाय पर ईडी की टीम की छापे मारती मिलती है। जमीन घोटाला, अवैध खनन प्रकरण वही मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच, वैसे, बिहार विधानसभा में राहुल की बातें…उसी राहुल की जहां महाराष्ट्र में पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भी कांग्रेस से अलग हो गए हैं। वह भी बीजेपी में जाएंगें।

यह भी पढ़ें:  Smart Meter Bihar: बिजली विभाग ने छेड़ी जागरूकता की मुहिम, जानिए स्मार्ट मीटर के फायदे और कैसे बदलेंगे आपके बिजली बिल!

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | आज ही कर्पूरी ठाकुर के परिजनों से पीएम की मुलाकात…आज ही उसी कुरूक्षेत्र में जहां किसान भी वहीं हैं

आज के ही दिन, यानि बारह फरवरी को ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्यों से पीएम नरेंद्र मोदी मुलाकात करते हैं। उस परिवार से ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए धन्यवाद पाते। यानि आज ही भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की भी चर्चा। परिजनों से मिलकर खुशी का अहसास। यह सब एक पार्ट है…जो उसी कुरूक्षेत्र की विसात में पसरा है, जहां उसी दिल्ली में किसान मार्च को लेकर पुख्ता तैयारी हैं। कई प्रतिबंध हैं। नेटवर्क कनेक्शन रूका है। नेट बंद कर दिए गए हैं।

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | अब सब दिन के लिए आ गए हैं। किसी का नुकसान नहीं करेंगे।

कारण, नीतीश ने कहा, किसी का नुकसान नहीं करेंगे। तेजस्वी ने कहा, आप हमारे दशरथ हैं। नीतीश ने तेजस्वी को माता-पिता वाली जंगलराज वाली याद दिलाई। नीतीश कुमार बोले, मुझसे पहले इनके पिता और माता 15 साल शासन में थे, तो बिहार का क्या हाल था। शाम को कोई घर से नहीं निकलता था। हम सबको एकजुट कर रहे थे, उसमें कुछ हुआ। और हमको पता चला कि कांग्रेस पार्टी भी डर रही है। और इनके पिताजी भी उनके साथ थे। तब हम पुरानी जगह पर आ गए। अब सब दिन के लिए आ गए हैं। किसी का नुकसान नहीं करेंगे।

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | ये साइलेड मोड की अदा आज की बात नहीं है…

मगर, आज सदन में जिस तरीके सम्राट चौधरी का तल्ख तेवर नीतीश पर दिखा। वहीं जिस नरम तेवर से तेजस्वी ने नीतीश पर अपनी बात रखी। यह कोई आज ना दिखा। सत्ता बदलने के बाद से ही पूरा राजद कुनबा नीतीश पर एकदम हमला की जगह साइलेंट मोड में चला गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में विपक्ष का आज शांति नहीं, सिर्फ रण होगा... जोरदार हंगामा, कानून व्यवस्था पर गरमाई सियासत

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | और ये राजद के तीन एमएलए दोनों के बीच की कड़ी हैं

और, ये जो तीन राजद के विधायक उस तरफ गए यह तीनों राजद और जदयू के बीच के कड़ी रहे हैं। आज अगर आनंद मोहन बाहर हैं तो उसमें भूमिका जदयू की भी रही राजद की भी रही। हालांकि, बाद में लालू ने उनके लिए दरवाजे बंद कर दिए और नीतीश ने तत्काल खोल दिए। लेकिन, ठाकुर का कुंआ तो एक बहना बना।

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | तत्काल प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बड़ा दावा कर दिया

मगर, तत्काल प्रशांत किशोर ने एक बार फिर बड़ा दावा कर दिया कि नीतीश कुमार अगले विधानसभा चुनाव से पहले फिर पलट जाएंगे। नीतीश कुमार को पूछता कौन है? ये तो बिहार में और बिहार के लोगों के मुख्यमंत्री हैं तो हमलोगों को बोलना पड़ता है।

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | नीतीश कुमार कौन हैं?

दूसरे राज्यों में क्या कोई संज्ञान ले रहा है कि नीतीश कुमार कौन है? नीतीश कुमार किसी नेता या दल को क्या ऑफर कर सकते हैं? बिहार में नीतीश कुमार इतना बड़ा चेहरा है नहीं, न ही इनकी कोई विचारधारा रह गई है। हर 6 महीने में ये पलट जाते हैं। नीतीश कुमार का पूरे देश में नाम है पलटूराम।

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | जब INDIA में अपने हिस्से का उन्हें नहीं मिला तो पिछले दरवाजे से वो भाग गए

नीतीश कुमार की कुल जमा पूंजी 42 विधायकों की है। न आपके पास राजनीतिक काबिलियत है, न राजनीतिक इमेज है, न सुशासन तो किस आधार पर आपको कोई नेता मानेगा? नीतीश कुमार ऐसे हवा हवाई किला बनाते रहते हैं। जब INDIA में अपने हिस्से का उन्हें नहीं मिला तो पिछले दरवाजे से वो भाग गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Kabaddi World Cup: बिहार विधानसभा में गरमाया कबड्डी विश्व कप का मुद्दा, सारी तैयारी और रातों रात...आखिर क्यों!

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | अगले विधानसभा से पहले ये फॉर्मेशन फिर बदलेगा

इसके साथ ही प्रशांत ने यह दावा किया है कि अगले विधानसभा से पहले ये फॉर्मेशन फिर बदलेगा इसको मैं लिख कर दे देता हूं। आज जिस फॉर्मेशन में बिहार में जो व्यवस्था है जिसमें नीतीश कुमार चेहरा हैं BJP सपोर्टर की भूमिका में है और दूसरे साइड RJD हैं जिसे सपोर्ट कांग्रेस कर रही है तो मैं आप सभी को बता देता हूं कि इस फॉर्मेशन में चुनाव नहीं होगा।

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | पिछली रात ये कैसी सेंधमारी

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। आखिर ये कौन सी राजनीति बीजेपी कर रही है कि जब पिछली रात तेजस्वी यादव के आवास पर विधायकों की जरूरी मीटिंग चल रही रही थी, तब सेंध मारते हुए सत्तापक्ष ने मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को ये कह कर भेज दिया कि उनके घर में समस्या चल रही है और हमारे नेताओं को जबरन उठाकर ले गए। आज वो सचेतक के कमरे में पाए गए हैं।

Bihar Floor Test | Bihar News | Bihar Politics | आप (बीजेपी) करें तो रासलीला, और हम (आरजेडी) करें तो कैरेक्टर ढीला!

शक्ति यादव ने कहा कि यही बैठक जब बीजेपी बोधगया में कर रही थी तो कोई समस्या नहीं आई। एक फिल्मी डायलाग के साथ उन्होंने अपना बात पूरी की, ” आप (बीजेपी) करें तो रासलीला, और हम (आरजेडी) करें तो कैरेक्टर ढीला!” वैसे,नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में हासिल किया विश्वास मत। सरकार के पक्ष में पड़े 129 वोट। विपक्ष ने किया सदन से वाक आउट।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rajpal Yadav: जेल जाने के बाद सामने आई राजपाल यादव की हैरान कर देने वाली नेट वर्थ, सुनकर आप भी कहेंगे – ‘छोटे पंडित’...

Rajpal Yadav News: बॉलीवुड के सबसे चहेते कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी ज़िंदगी...

Tata Sierra 2026: जानिए कितनी पड़ेगी आपकी जेब पर भारी, EMI का पूरा हिसाब

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी आइकॉनिक नाम की बात होती...

Bihar Electricity Bill: अप्रैल से बढ़ेगा बिजली का बोझ, उपभोक्ताओं पर 3200 करोड़ का झटका!

Bihar Electricity Bill: समय का पहिया एक बार फिर आम आदमी की जेब पर...

गूगल डूडल: शीतकालीन ओलंपिक 2026 में आइस हॉकी का डिजिटल जश्न

Google Doodle: आज तकनीक और खेल का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब गूगल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें