

Nepal News | Nepal Government ने फिर लगाई India से खरीदारी कर सामान ले जाने पर रोक लगा दी है जहां नेपाल पुलिस ने बिहार के दो कुख्यात शूटरों को आज सुबह गिरफ्तार किया है। वहीं, चीन ने नेपाल के लुम्बिनी में गौतम बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव देने दिया है। लेकिन, सबसे बड़ी खबर नेपाल से भारत के लिए यह आ रही है कि अब,नेपाल सरकार ने एक बार फिर भारत से खरीदारी कर सामान ले जाने पर रोक लगा दी है। जहां..
Nepal News | बिहार पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी
जानकारी के अनुसार,नेपाल पुलिस ने बिहार के दो कुख्यात शूटरों को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है जहां कुछ समय से सीमवर्ती सर्लाही के बरहथवा में किराये के मकान पर रह रहे थे। बिहार पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।
Nepal News | सीतामढ़ी और मोतिहारी के हैं दोनों अपराधी
सर्लाही के डीएसपी दीपेन्द्र पंजियार ने बताया कि आज सुबह सीतामढ़ी के सन्नी कुमार सिंह (28) और मोतिहारी के जीतेन्द्र राउत (24) को गिरफ्तार कर लिया। सुबह घिर जाने पर दोनों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी। इस दौरान भागने का प्रयास करने लगे।
Nepal News | पीछा कर रहे पुलिस जवानों ने रुकने की चेतावनी दी
पीछा कर रहे पुलिस जवानों ने रुकने की चेतावनी दी। मगर दोनों नहीं रुके, तब पुलिस ने गोली चला दी। जीतेन्द्र राउत के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जनकपुर ले जाया गया है। इस गोलीबारी में एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ है।
Nepal News | चीन को नेपाल के लुम्बिनी में गौतम बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव
वहीं, चीन ने नेपाल के लुम्बिनी में गौतम बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव दिया है। कहा जा रहा है कि लुम्बिनी में आपना प्रभाव बढ़ाने के लिए चीन के तरफ से इस तरह का प्रस्ताव दिया गया है।
Nepal News | चाइना के दूतावास ने नेपाल के संस्कृति तथा पर्यटन मंत्रालय को यह प्रस्ताव भेजा
काठमांडू स्थित चाइना के दूतावास ने नेपाल के संस्कृति तथा पर्यटन मंत्रालय को यह प्रस्ताव भेजा है। लुम्बिनी विकाष कोष के सदस्य सचिव ल्हारकार लामा ने बताया कि चीन सरकार लुम्बिनी में विश्व की सबसे ऊंची बुद्ध की प्रतिमा निर्माण करने का प्रस्ताव लेकर आई है।
Nepal News | इस समय चीन में ही बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा है
इस समय चीन में ही बुद्ध की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसकी ऊंचाई 128 मीटर है। लामा ने बताया कि लुम्बिनी में 130 मीटर ऊंची बुद्ध की प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव किया गया है। चीन की इस प्रतिमा के निर्माण पर 50 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना है।
Nepal News | मगर, सबसे बड़ी खबर यह है
मगर, सबसे बड़ी खबर यह है कि नेपाल सरकार ने एक बार फिर भारत से खरीदारी कर सामान ले जाने पर रोक लगा दी है। सोमवार सुबह से प्रभाव में आए इस सरकारी आदेश के बाद सीमा पर लोगों की भीड़ लग गयी। नेपाल से प्रतिदिन सैकड़ों लोग दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए भारत आते हैं। जोगबनी बाजार में भी नेपाली नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ती है।
Nepal News | अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार
ऐसे में, अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार नेपाल से भारत खरीदारी करने आने वाले ग्राहक कम से कम छह हजार रुपये की वस्तु लेकर जा सकते हैं। वहीं दैनिक उपयोग की वस्तु 25 हजार रुपये तक की लेकर जा सकते हैं। नेपाल सरकार की ओर से लाया गया यह नियम आधारहीन और समझ से परे है।
Nepal News | यह देखना बाकी है कि
अंतरराष्ट्रीय विमान जो भारत से नेपाल जाती है, उसमें भी यात्रियों को बीस हजार रुपये तक के सामान ले जाने की छूट रहती है। अगर हवाई मार्ग से सामान ले जाने की अनुमति है तो फिर जमीन मार्ग से क्यों नहीं? यह देखना बाकी है कि नेपाल सरकार इस रोक को कब तक जारी रखती है और क्या यह रोक अंतरराष्ट्रीय ट्रीटी कानून का उल्लंघन है या नहीं।
Nepal News | इस आदेश से अंजान सैकड़ों नेपाली
सोमवार को सरकार के इस आदेश से अंजान सैकड़ों नेपाली नागरिक जोगबनी बाजार पहुंचे। लेकिन सीमा पर नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल ने उन्हें सामान लेकर नेपाल प्रवेश करने से रोक दिया। लोगों का कहना था कि सरकार को इस प्रकार की नाकाबंदी करने से पहले अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखना चाहिए। पहले नेपाल में सभी सुविधाएं मुहैया करवाए, उसके बाद इस प्रकार की नाकाबंदी करें।
Nepal News | इस आदेश का दिखा असर
पुलिस की ओर से सामान लेकर नेपाल में प्रवेश करने की अनुमति न मिलने पर लोग काफी गुस्से में दिखे। नेपाल सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम का असर सीधे तौर पर जोगबनी बाजार पर दिखा। सोमवार को बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ दिखी।


