back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Bihar Education Department | आया नया फरमान, अब शिक्षकों की सैलरी पर चलेंगी कैंची…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में कक्षा एक से 5 तक के करीब 20 हजार टीचर्स को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसके तहत सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। और ट्रेनिंग में शामिल नहीं होने पर शिक्षकों के वेतन पर कैंची चला दी जाएगी।

इस ट्रेनिंग के लिए छुट्टियां भी रद्द की गई है। होली के दिन शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में त्योहार के चलते कई शिक्षक ट्रेनिंग सेंटर पर उपस्थित नहीं हो सके। जिनका एक हफ्ते का वेतन कटना तय माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए उनके निर्धारित प्रशिक्षण संस्थान में 24 मार्च की शाम तक योगदान देना था लेकिन कई ऐसे शिक्षक हैं जो होली पर्व में ऐसे उलझे शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र पहुंच ही नहीं सके।


Bihar Education Department | वैसे शिक्षक जो ट्रेनिग में अनपुस्थित पाए गए हैं उनकी सैलरी कट

अब वैसे शिक्षक जो ट्रेनिग में अनपुस्थित पाए गए हैं उनकी सैलरी कट होने वाली है। ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को मिल चुका है। वहीं शिक्षक संघ केके पाठक के इस फैसले का विरोध कर रहा है। इस पर सियासत भी तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से हस्तक्षेप की मांग कर चुके हैं।

शिक्षक संघ का कहना है कि होली के त्योहार के दौरान शिक्षकों की प्रशिक्षण देने का निर्णय गलत है। शिक्षकों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का अधिकार है। शिक्षक संघों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि वे वेतन कटौती का फैसला वापस लें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...

यश टॉक्सिक: टीज़र में हसीनाएं गायब, फैंस का फूटा गुस्सा, क्या है मेकर्स का मास्टरप्लान?

Yash Toxic News: साउथ के रॉकिंग स्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी...

Salim Khan News: एक्स बहू मलाइका अरोड़ा पहुंचीं अस्पताल, क्या दूर हुईं दूरियां?

Salim Khan News: बॉलीवुड के खान परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें