

बिहार पुलिस मुख्यालय नव प्रयोग से नए तरीके से नव विस्तार से लोगों को सुविधा देने की तैयारी में लगातार जुटा है। इसके तहत पहले नौ सेवाओं को मिशन जनसेवा से शुक्रवार को ही ऑन लाइन कर दिया गया। वहीं, इससे पहले पुलिस ने पब्लिक के बीच कई तरह के अभियान चलाए। मकसद यही था कि लोगों को पुलिस सहयोगी दिखें (New WhatsApp group coming from police headquarters) ना कि उनकी तकलीफ बढ़े।
WhatsApp Group Of Police | सीधे आम लोगों से जुड़ने की तैयारी
थानों में साइबर अपराध को रोकने की अलग व्यवस्था के बीच अब पुलिस मुख्यालय ने सीधे आम लोगों से जुड़ने की तैयारी की है। इसके तहत एक ऐसा व्हाट्एप ग्रुप पुलिस मुख्यालय बनाने जा रही है जिससे पूरे प्रदेश में पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। लोग अपनी बात अपनी परेशानी खुलकर सामने रख सके।
WhatsApp Group Of Police | बिहार पुलिस की नई पहल
इसके लिए बिहार पुलिस की नई पहल में जुटी है जहां अब वाट्सएप ग्रुप ऐसा बनाया जाएगा जिसमें गांव पंचायत के हर लोग अपनी बात पुलिस मुख्यालय तक सीधे तौर पर पहुंचा सकेंगे। इसके लिए उन्हें थाने आने की जरूरत भौतिक रूप से नहीं पड़ेंगी बल्कि वह ऑनलाइन माध्यम और पुलिस के सोशल मीडिया की इस नव प्रयोग से जुड़कर अपनी परेशानियों से निजात पा सकेंगे।
WhatsApp Group Of Police | लोग अपनी बातें पुलिस तक पहुंचा सकेंगे
इस ग्रुप के माध्यम से लोग अपनी बातें पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। आम लोगों को भी आगे आकर ग्रुप से जुड़ना पड़ेगा। पुलिस को कोई खास सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस ग्रुप में पुलिस की तरफ से लगातार आवश्यक जानकारियां दी जाएंगी। इससे किसी भी घटना पर अफवाह को रोकने में सहायता मिलेगी। साथ ही लोगों को साइबर समेत अन्य चीजों के लिए जागरूक किया जा सकेगा।
WhatsApp Group Of Police | साइबर सेनानी बन गया है बेमतलब
आपको याद होगा वर्ष 2018 का अगस्त महीना। हर थाने में लोगों और पुलिस के बीच समन्वय के लिए थाना, अनुमंडल और जिला स्तर पर साइबर सेनानी ग्रुप बना था। मगर यह असरहीन दिख रहा है। अब साइबर सेनानी ग्रुप पर आपको पुलिस की ओर से जानकारी नाममात्र की मिलेंगी। वहीं, जिन लोगों को जोड़ा गया है वह अपनी बकवास, अखबारों की कटिंग, लोकल दुकानों के विज्ञापन, कविता, कहानी, अपने मन की बात करते ज्यादा दिखेंगे।
WhatsApp Group Of Police | साइबर सेनानी ग्रुप का महत्व घटा
ऐसे में साइबर सेनानी ग्रुप का महत्व घटा। इसमें पत्रकारों की भी भूमिका रही जो अपने अखबरों, चैनलों के न्यूज को वहां फारवर्ड करते दिखे। जानकारी नहीं मिली। इससे पुलिस की अपनी बात गुम हो गई। पुलिस क्या कर रही है। इलाके में उसकी क्या तैयारी है। योजना है, कहां उसने कार्रवाई की यहां तक की प्रेस विज्ञप्ति के तौर पर कोई जानकारी भी स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक पत्रकारों को देने की कोई सर्वमान्य व्यवस्था ही बन सकीं।
WhatsApp Group Of Police | नया ग्रुप तैयार हो रहा
प्रेस सम्मेलन में एसपी अपनी बातें कहते या एसडीओ अपनी बातें रखते दिखे। ऐसे में, समन्वय और जरूरी सूचनाओं को लेकर साइबर सैनानी अपने मकसद के इतर ही दिख रहा है। ऐसे में फिर से नया ग्रुप तैयार हो रहा है। क्या है इस ग्रुप में खास पढ़िए पूरी खबर
WhatsApp Group Of Police | नया ग्रुप होगा आपके लिए उपयोगी
आप यानि आम आदमी की समस्या या आपके नजर में कहीं कोई परेशानी सार्वजनिक तोर पर दिखाई दे रही है, आप पुलिस प्रशासन को कोई जानकारी देना चाहते हैं तो इस वाट्सएप ग्रुप का मतलब आपके उपयोग का साबित होगा।
WhatsApp Group Of Police | गांव के हर लोग जुड़ेंगे इस ग्रुप से
बिहार मुख्यायल की ओर से यह ग्रुप मिशन जन सेवा के तहत आएगा। मकसद यही है कि इस न्यू इयर में बिहार के हर गांव और मोहल्ले के लोग इससे जुड़ें।
WhatsApp Group Of Police | यह होंगे इसके फीचर
यह होंगे इसके फीचर। हर आदमी को पुलिस के इस वाट्सएप ग्रुप से जोड़ने की है तैयारी जल्द शुरू होगा ग्रुप। आप अपनी मर्जी से इस ग्रुप से जुड़ सकेंगे। मुख्यालय ने कहा है कि पुलिस सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए इस ग्रुप का निर्माण होगा। ग्रुप में पुलिस हर अहम जानकारी देंगी। कहीं अफवाह ना फैले इसका भी ध्यान रखेगी। इसमें आम लोगों का सहयोग लेगी। उन्हें जागरूक करेंगी।

