मई,12,2024
spot_img

बिहार के लिए अगले 48 घंटे भारी, बाढ़ राहत शिविरों का दौरा कर रहें है CM Nitish Kumar, साथ में है जल-संसाधन मंत्री संजय झा

spot_img
spot_img
spot_img

सारण। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाये गये आपदा राहत केन्द्र का निरीक्षण किया। (Next 48 hours heavy for Bihar, CM Nitish Kumar visits flood relief camps) बाढ़ राहत आपदा केन्द्र में कार्यरत कम्यूनिटी किचेन एवं चिकित्सकीय जाँच केन्द्र का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने मुसेपुर चकिया पर बने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: लौकही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा, मोबाइल समेत बाइक जप्त, युवक मौके से फरार, छापेमारी में जुटी पुलिस

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से मास्क पहने रहने की अपील की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्य करने की नसीहत भी दी। बाढ़ राहत शिविर में बने चिकित्सकीय केन्द्र पर जाकर चिकित्सकों को बाढ़ पीड़ित लोगों की चिकित्सकीय जाँच कर उन्हें दवा भी उपलब्ध कराने को कहा।

बिहार के लिए अगले 48 घंटे भारी, बाढ़ राहत शिविरों का दौरा कर रहें है CM Nitish Kumar, साथ में है जल-संसाधन मंत्री संजय झा

बाढ़ राहत शिविर में बने कम्यूनिटी किचेन के जरिये उपलब्ध भोजन के बारे में भी बाढ़ पीड़ितों से जानकारी ली। बाढ़ पीड़ितों ने भोजन की गुणवत्ता पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने कम्यूनिटी किचेन में जाकर स्वयं खाना बनाने हेतु प्रयोग किये जा रहे सामग्रियों को देखा एवं रसोईया को मास्क लगाकर ही खाना बनाने को कहा।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Beniabad News | सुस्ता टोंक में बुजुर्ग पर "मक्के की खूनी पत्थर" Murder

बिहार के लिए अगले 48 घंटे भारी, बाढ़ राहत शिविरों का दौरा कर रहें है CM Nitish Kumar, साथ में है जल-संसाधन मंत्री संजय झा

खाने खिलाते समय भी मास्क का प्रयोग निश्चित रुप से करे इसका ध्यान रखने को कहा गया। उन्होंने हर तरह का संभव सहायता अविलम्ब उपलब्ध कराने का निदेश जलाधिकारी सारण को दिया। मुख्यमंत्री के साथ जल-संसाधन एवं सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग मंत्री संजय कुमार एवं विभिन्न विभाग के प्रधान सचिव, सारण प्रमंडल के आयुक्त, डी.आई.जी , जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें