मई,4,2024
spot_img

गोपालगंज : उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के खजूरबनी अवैध शराबकांड मामले में नौ दोषियों को सजा-ए-मौत

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के खजूरबनी अवैध शराबकांड मामले में 13 में से नौ दोषियों को गोपालगंज एडीजे-2 ने शुक्रवार को फांसी की सजा सुनायी। गत माह 26 फरवरी को 13 लोगों को दोषी करार दिया गया था।

जिन आरोपितों को इस मामले मे दोषी करार दिया गया है, उनमें कन्हैया पासी, लालझरी देवी, नगीना पासी, राजेश पासी, सनोज पासी, संजय पासी, इंदु देवी, कैलाशो देवी, लाल बाबू पासी, रंजन चौधरी, मुन्ना चौधरी, रीता देवी और लाल धारी देवी हैं। इनमें सनोज पासी और संजय पासी फरार हैं।

खजूरबानी में घर-घर से निकली थी लाश

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

सोलह अगस्त 2016 को गोपालगंज के वार्ड नंबर 25 स्थित खजूरबानी मोहल्ले में घर-घर से लाश निकल रही थी। मरने वाले सभी गरीब परिवार के थे। कोई ठेला चलाकर परिवार का पेट पाल रहा था तो कोई सब्जी बेच कर। हर घर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। एक साथ इतनी संख्या में मौत के बाद मोहल्ले के बाहर का कोई भी आदमी वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। जहरीली शराब से कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी। सबसे ज्यादा मौत नोनिया टोली, पुरानी चौक और हरखुआं मोहल्ले के लोगों की हुई थी।

इस कांड के बाद गोपालगंज जिले से लेकर राज्य मुख्यालय तक हड़कंप मच गया था। तत्कालीन जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक (एसपी) सहित जिले के सभी अधिकारियों की नींद उड़ गई थी। इसकी जांच करने के लिए सारण प्रमंडल के तत्कालीन कमिश्नर तिरहुत क्षेत्र के आईजी और उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव तक को सरकार ने गोपालगंज भेजा था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें