Bihar Cabinet Expansion | Darbhanga के दो और Madhubani के एक बड़े चेहरे नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल @ बीजेपी से 12 और जेडीयू से 9 नए मंत्री ने ली शपथ…बड़ा हुआ नीतीश का मंत्रिमंडल जहां…
अब शुक्रवार को जब संपूर्ण देश लोकसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है,नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ है
बिहार में 28 जनवरी को एनडीए सरकार बनने के बाद अब शुक्रवार को जब संपूर्ण देश लोकसभा चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। शनिवार को इसका ऐलान होने जा रहा है। वहीं आज शुक्रवार को नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ है। कई नए चेहरे इस मंत्रीमंडल में सामने आए हैं। जहां, राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने शपथ दिलाई है।
मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान
लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जेडीयू और भाजपा के कई विधायक मंत्री पद की शपथ ली। इस मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है।
28 जनवरी 2024 को नीतीश ने राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ नई सरकार बनाई थी
करीब डेढ़ महीने पहले नीतीश कुमार ने नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 28 जनवरी 2024 को नीतीश ने राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ नई सरकार बनाई थी। बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा की उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। नीतीश की इस नई सरकार में आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी।
मदन सहनी पहले से नीतीश कैबिनेट का हिस्सा रहे हैं
मदन सहनी पहले से नीतीश कैबिनेट का हिस्सा रहे हैं। शुक्रवार को एक बार फिर उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। दरभंगा के बहादुरपुर से जदयू के विधायक हैं। पंचायत राजनीति से शुरुआत कर बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचे मदन सहनी पिछली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे।
एक अंतराल के बाद नीतीश मिश्रा वापस मंत्रिमंडल में आए हैं।
एक अंतराल के बाद नीतीश मिश्रा वापस मंत्रिमंडल में आए हैं। पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा पहले ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। लेकिन पिछली सरकार में नीतीश मिश्रा मंत्री नहीं थे।
जेडीयू कोटे से महेश्वर हजारी ने मंत्री पद की शपथ ली है
जेडीयू कोटे से महेश्वर हजारी ने मंत्री पद की शपथ ली है। कल्याणपुर से बीजेपी विधायक हैं, समस्तीपुर से सांसद रह चुके है। और विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बीजेपी कोटे से दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। समाजसेवा के लिए राज्यपाल से सम्मानित हो चुके है। मंत्रिमंडल में नए चेहरे के तौर पर एंट्री हुई है।
डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को पहली बार भाजपा ने मंत्रिमंडल में शामिल
बीजेपी कोटे से नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के सह प्रभारी रह चुके हैं। बांकीपुर से बीजेपी विधायक है। पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। बीजेपी कोटे के नीतीश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली है। झंझारपुर से बीजेपी विधायक हैं। ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके है। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को पहली बार भाजपा ने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। वे विधान परिषद के सदस्य हैं। साथ ही प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष भी हैं।
शीला मंडल ने भी जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ
शीला मंडल ने भी जदयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली। 2020 से ही शीला मंडल परिवहन मंत्री रह चुकी हैं। वे अतिपिछड़ा समाज से आती हैं। पहली बार विधायक बनने के बाद ही शीला मंडल को नीतीश मंत्रिमंडल में जगह मिल गई थी। गोपालगंज के पूर्व सांसद व विधान पार्षद जनक राम एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। जनक राम पहले भी मंत्री रहे हैं। 2020 में उन्हें एनडीए सरकार में खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया था।
इनके नाम हैं शामिल
जेडीयू के कोटे से मंत्री बनने वालों में सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, जमा खान, जयंत राज, शीला मंडल, और महेश्वर हजारी के नाम शामिल हैं।
भाजपा में कुछ नए चेहरों को मौका मिल रहा है
वहीं भाजपा में कुछ नए चेहरों को मौका मिल रहा है। इसमें रेणु देवी, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, जनक राम, नीरज बबलू शामिल हैं। जबकि नए चेहरों में केदार गुप्ता, अरुणा देवी, संतोष सिंह, हरि सहनी, नीतीश मिश्रा, सुरेंद्र मेहता, दिलीप जायसवाल, कृष्णनंदन पासवान का नाम शामिल है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली
इसमें,सबसे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। पिछली एनडीए सरकार में रेणु देवी उपमुख्यमंत्री थीं। लेकिन बेतिया से विधायक चुनीं गईं रेणु देवी को इस बार भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया है। अतिपिछड़ा समाज से रेणु देवी आती हैं। वे बेतिया से चार बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। रेणु देवी के बाद मंगल पांडेय ने मंत्री पद की शपथ ली। मंगल पांडेय भाजपा कोटे से विधान परिषद के सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2020 के चुनाव के बाद मंगल पांडेय को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया था। मंगल पांडेय अनारक्षित वर्ग में ब्राह्मण जाति से आते हैं। अभी मंगल पांडेय को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पश्चिम बंगाल का प्रभारी भाजपा ने बनाया है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज बबलू भी
इसके बाद नीरज कुमार बबलू ने मंत्री पद की शपथ ली। ये बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रह चुके हें। छातापुर से विधायक नीरज बबलू राजपूत जाति से आते हैं। नीरज बबलू ने शपथ लेने के बाद जय श्री राम का नारा भी लगाया।
जदयू की ओर से सबसे पहले अशोक चौधरी ने शपथ ली
जदयू की ओर से सबसे पहले अशोक चौधरी ने शपथ ली। नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी 2015 से ही लगातार बिहार सरकार में मंत्री बने हुए हैं। अशोक चौधरी विधान परिषद के सदस्य हैं। वे पिछली सरकार में भवन निर्माण विभाग के मंत्री थे।
लेशी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
इसके बाद लेशी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। लेशी सिंह भी नीतीश मंत्रिमंडल के स्थाई सदस्यों में रही हैं। लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाली लेशी सिंह धमदाहा से विधायक हैं। पिछली सरकार में वे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रही हैं।
लेशी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
भाजपा ने हरि सहनी को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह दी है। विधान परिषद के सदस्य हरि सहनी को भाजपा ने पहली बार मौका दिया है। हरि सहनी ने भी पाग पहने हुए मैथिली भाषा में शपथ ली। हरि सहनी मल्लाह जाति से आते हैं।
कृष्णनंदन पासवान को भी पहली बार मंत्रिमंडल में जगह
कृष्णनंदन पासवान को भी पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वे 2010 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वे हरसिद्धी से भाजपा के विधायक हैं। बीजेपी कोटे के संतोष सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। 2022 में एमएलसी चुनाव जीता। रोहतास-कैमूर का प्रतिनिधित्व किया।बीजेपी कोटे से सुरेंद्र मेहता ने मंत्री पद की शपथ ली है। बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक हैं। सीपीआई के अवधेश राय को हराया था। लेकिन 2005 और 2010 में हार का सामना करना पड़ा था।
केदार गुप्ता, रत्नेश सदा, कृष्ण नंदन पासवान
बीजेपी कोटे से केदार गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली है। कुढ़नी से बीजेपी विधायक हैं केदार गुप्ता। 2022 के उपचुनाव में जीत हासिल की थी। मनोज कुशवाहा को शिकस्त दी थी। हिन्दी से एमए किया है। जदयू कोटे के रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली है। महागठबंधन की सरकार में मंत्री रहे थे रत्नेश सदा। महादलित समाज से आते हैं। संस्कृत में आचार्य की डिग्री ली है। सहरसा के सोनबरसा से जेडीयू विधायक हैं। जेडीयू कोटे के जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है। बीएसपी छोड़कर जेडीयू में आए। जदयू का बड़ा मुस्लिम चेहरा हैं। अल्पसंख्यक मंत्री भी रह चुके हैं। जेडीयू कोटे से जयंत राज ने मंत्री पद की शपथ ली है। बांका के अमरपुर से विधायक हैं। ग्रामीण कार्य मंत्री रह चुके हैं। भागलपुर से बीबीए की पढ़ाई की है। बीजेपी कोटे से कृष्ण नंदन पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली है। हरसिद्धि से बीजेपी विधायक हैं कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 2010 में भी विधायक चुके गए थे।