डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पूरे एक्शन में हैं। NMCH अधीक्षक को लापरवाही बरतने में निलंबित करने के बाद अब सरकार और डॉक्टर आमने सामने आ गए हैं। IMA ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर NMCH अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होता है तो राज्यभर के डॉक्टर हड़ाल पर चले जाएंगे। वहीं, तेजस्वी यादव ने साफ़ कर दिया है कि सरकार इनके आग नहीं झुकगी अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होगा।
आइएमए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. बिनोद कुमार सिंह का निलंबन रद करने की मांग रख दी है। साथ ही आइएमए ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एनएमसीएच के अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होता है, तो राज्यभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।
इधर डॉक्टरों के इस रवैये पर उपमुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेने जा रही है। अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होगा। डॉक्टरों की जिद के आगे अब सरकार झुकनेवाली नहीं है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय आईएमए और बिहार IMA ये जो संगठन है, वो डॉक्टर के लिए बने हैं। तो वो डॉक्टर का ही पक्ष रखेंगे। लेकिन जो गलत डॉक्टर है उसको तो प्रमोट नहीं करेंगे ना।
तेजस्वी यादव ने IMA के अल्टीमेटम पर कहा कि किसी भी एसोसिएशन का काम होता है। अपने लोगों के पक्ष को सरकार के समक्ष रखना। IMA को यह देखना होगा कि क्या वह गलत डॉक्टर के लिए भी सरकार पर दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि IMA जो सही चीजें हैं उसे सपोर्ट करें लेकिन गलत का समर्थन करना कही से भी ठीक नहीं है। अगर किसी डॉक्टर की गलती सामने आती है तो IMA के लोग उसे सपोर्ट ना करें। जिस अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट को यह नहीं पता कि डेंगू वार्ड कहां है, IMA उसका पक्ष रख रहा है।
जानकारी के अनुसार,आइएमए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह का निलंबन रद करने की मांग रख दी है। साथ ही आइएमए ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर एनएमसीएच के अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होता है, तो राज्यभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।
इधर डॉक्टरों के इस रवैये पर उपमुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेने जा रही है। अधीक्षक का निलंबन वापस नहीं होगा। डॉक्टरों की जिद के आगे अब सरकार झुकनेवाली नहीं है।